Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की तरह नहीं, फैंस को परिवार के इस सदस्य की तरह लगी नन्ही 'राहा' की सूरत

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 03:18 PM (GMT+05:30)

    Ranbir Kapoor Alia Bhatt Daughter Raha Face Revealed रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा 1 साल की हो चुकी हैं। हालांकि दोनों ने काफी समय तक अपनी बेट ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का पहली बार दिखा चेहरा/ फोटो- Instagram
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का पहली बार दिखा चेहरा/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने दिखाया बेटी का चेहरा
    2. बेहद ही क्यूट हैं आलिया-रणबीर की लाडली राहा
    3. कपूर परिवार के ब्रंच में रणबीर-आलिया ने राहा संग दिए जमकर पोज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter Raha Photo: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल नवंबर में अपनी बेटी का स्वागत किया था। दोनों की बेटी की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों अक्सर कई इवेंट्स पर बेटी राहा का जिक्र करते थे, जिसके बाद कमेंट बॉक्स में फैंस की भी ये गुजारिश थी कि वह राहा कैसी दिखती हैं, उनके चेहरा दिखा दे।

    हालांकि, आलिया भट्ट ने शुरुआत से ही ये कहा था कि जब सही समय आएगा, तो वह अपनी बेटी को मीडिया और दुनिया से रूबरू जरूर करवाएंगी। अब क्रिसमस के मौके पर वह समय आ चुका है, क्योंकि रणबीर और आलिया ने फाइनली अपनी बेटी का पहली बार चेहरा दिखा दिया और जमकर बेटी संग पोज दिए।

    पहली बार बेटी राहा संग आलिया-रणबीर कपूर ने दिए पोज

    25 दिसंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हर साल की तरह इस बार भी कपूर परिवार के क्रिसमस ब्रंच के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों बेटी राहा के साथ नजर आए, जहां उन्होंने खुद ही राहा का चेहरा रिवील किया और जमकर बेटी के साथ पैपराजी कैमरा के लिए पोज दिए।

    यह भी पढ़ें: प्यार से बेटी राहा को इन तीन नामों से बुलाती हैं Alia Bhatt, फैंस के पूछे जाने पर किया खुलासा

    इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहा के साथ रणबीर और आलिया की क्रिसमस पार्टी की ये वीडियोज शेयर की हैं। क्यूट सी पिंक स्कर्ट और व्हाइट टॉप के साथ दो चोटी में राहा बेहद ही प्यारी लग रही हैं, जो अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में मीडिया कैमरा को बड़े ही ध्यान से देख रही हैं और अपने पिता का फेस छेड़ रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    आलिया भी बेटी पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में राहा को रणबीर ने नीचे उतारा और बेटी को संभालते नजर आए। इस वीडियो पर प्यार लुटाने से फैंस पीछे नहीं हट रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    किसकी तरह दिखती हैं बेटी राहा

    राहा के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे ही पहली बार सामने आए, सोशल मीडिया पर भी ये चर्चा शुरू हो गयी कि कपूर खानदान की छोटी सी नन्ही परी आखिरकार मम्मी या पापा पर से किस पर गई हैं।

    हालांकि, कमेंट बॉक्स में कुछ यूजर्स राहा को आलिया भट्ट की कॉपी बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ये अपने दादा ऋषि कपूर पर गयी है। कई यूजर्स ये कहते हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की खिंचाई कर रहे हैं कि राहा आप पर तो बिल्कुल भी नहीं गयी है। उनमें ऋषि कपूर और आलिया की तरह लुक हैं।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor बेटी Raha को बुक पढ़ाते आए नजर, Alia Bhatt ने पोस्ट कर 'Animal' के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट