यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्यार से बेटी राहा को इन तीन नामों से बुलाती हैं Alia Bhatt, फैंस के पूछे जाने पर किया खुलासा
Alia Bhatt Daughter Nickname आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। रविवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस से बातचीत की। इस द ...और पढ़ें

HighLights
- आलिया भट्ट् ने किया राहा के निकनेम का खुलासा
- प्यार से रणबीर और आलिया को बुलाते है राहु
- इंस्टाग्राम पर फैंस संग किया आस्क मी सेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt Daughter Nickname: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन फोटोज और वीडियो साझा करती है। ऐसे में एक्ट्रेस ने रविवार 17 दिसंबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से बातचीत की।
एक्ट्रेस ने करीब 11 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी सेशन किया। इस दौरान उन्होंने कई फैंस के मजेदार सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी लाडली राहा कपूर (Raha Kapoor) के निकनेम का भी खुलासा किया।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Pics: येलो साड़ी में लुकिंग शो ब्यूटीफुल लगीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस का देसी लुक चुरा लेगा दिल
राहा कपूर का निकनेम
इस दौरान आलिया भट्ट से एक फैन उनकी बेटी राहा के निकनेम के बारे में पूछ। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, 'राहु, रारा और लॉलीपॉप है। इन तीन नाम से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को पुकारते हैं।
.png)
राहा को किताब पढ़ाते हैं पापा रणबीर
हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की तारीफ में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एनिमल अभिनेता अपनी लाडली राहा कपूर को 'आई लव डैड' नाम की किताब पढ़ाते नजर आए थे। इस फोटो में राहा अपने पापा की गोद में बैठी नजर आई थी।
क्यों मीडिया से राहा को रखती हैं दूर
हाल ही में आलिया भट्ट करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने बेटी को मीडिया से दूर रखने को लेकर कहा था कि, ऐसा नहीं है कि मैं लोगों को कभी उसका चेहरा नहीं दिखाऊंगी। उस समय मैं कश्मीर में शूटिंग कर रही थी और राहा बहुत छोटी थी।
खबरें और भी
यह भी पढे़ं- एंग्जाइटी से कैसे निपटती हैं Alia Bhatt? बताया- बेटी Raha से अलग होने के बाद खुद को मानती हैं गिल्टी
इस दौरान मीडिया में राहा की तस्वीर वायरल होने लगी थी। मैंने जब देखा तो मैं बुरी तरह से टूट गई थी। मेरी बेटी को सब देख रहे थे। मैं ऐसे उसे नहीं दिखाना चाहती थी। अगर लोग मुझे ओवर प्रोटेक्टिव कहते हैं तो कहें। मुझे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अभी हम खुद उसका चेहरा नहीं दिखाना चाहते हैं।