Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt Baby Girl: इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने आलिया को मां बनने पर दी बधाई, रणबीर कपूर का रह चुकी हैं क्रश

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 11:43 AM (IST)

    Alia Bhatt Baby Girl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं। उनके माता-पिता बनने पर उन्हें दोस्तों ने बधाई दी। सिर्फ बॉलीवुड सितारों ने ...और पढ़ें

    alia bhatt heart of stone co star gal gadot congratulated her and ranbir kapoor to becoming parent. Photo Credit/Instagram
    alia bhatt heart of stone co star gal gadot congratulated her and ranbir kapoor to becoming parent. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gal Gadot Wishing Alia Bhatt To Becoming Mom: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। जहां एक तरफ ये दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधे, तो वहीं 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने भी बायकॉट ट्रेंड के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। अब हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जिंदगी में एक और खुशी ने दस्तक दी है। बीते 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने मुंबई के एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अपनी इस खुशी को खुद आलिया ने अपने फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड से तो बधाई मिली ही, लेकिन उनकी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की को-स्टार ने भी एक्ट्रेस के लिए ढेर सारा प्यार भेजा।

    इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट को मम्मी बनने पर दी बधाई

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को माता-पिता बनने पर हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैदोड ने बधाई दी है। मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपनी बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी थी, जिस पर उन्हें दीपिका से लेकर सोनम, माधुरी दीक्षित और सारा अली खान जैसे कई बी टाउन के सितारों ने विश किया, लेकिन इन सबके बीच जिस स्टार के कमेंट की सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा है, वह हैं हॉलीवुड स्टार गैल गैदोड। आलिया भट्ट को मां बनने पर बधाई देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई'। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को गैल पर काफी क्रश है।

    हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में कदम रखेंगी आलिया भट्ट

    गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह टॉम हार्पर की फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से अब हॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय का डंका बजाने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ गैल गैडोट, जेमी डोर्नन, सोफी ओकोनेडो, मैथियास श्वेघोफर सहित कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। यह एक स्पाय एक्शन थ्रिलर है, जिसमें आलिया का किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। 'हार्ट ऑफ स्टोन' 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor on Granddaughter: नीतू कपूर ने शेयर किया आलिया भट्ट का हेल्थ अपडेट, पोती को लेकर कही ये बात

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt को बेटी होने पर रणधीर कपूर ने कहा- ऋषि कपूर स्वर्ग में होंगे खुश, पढ़ें पूरी खबर

    खबरें और भी