विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt के हाथ लगी एक और फिल्म, इस बार गुरिंदर चड्ढा के साथ काम करेंगी एक्ट्रेस!

Published: Fri, 05 Apr 2024 08:40 PM (IST)

Alia Bhatt के पास फिलहाल काफी सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर वह काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें

आलिया भट्ट और गुरिंदर चड्ढा (Photo Credit: Instagram)
आलिया भट्ट और गुरिंदर चड्ढा (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। आज सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनके फैंस मौजूद हैं। अब ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस, निर्देशिका गुरिंदर चड्ढा की आने वाली फिल्म में दिखाई दे सकती हैं।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट अब एक ऐसे किरदार में दिखाई देंगी, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। इस खबर को सुनने के बाद आलिया के फैंस काफी खुश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में Alia Bhatt के किरदार से उठा पर्दा, बनेंगी फिल्म का 'जिगरा'

गुरिंदर ने फाइनल किया आलिया का नाम?

रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट इंडो-ब्रिटिश फिल्म निर्देशिका गुरिंदर चड्ढा की फिल्म में प्रिंसेस का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जिसके लिए उनका नाम भी लगभग फाइनल हो गया है। बता दें कि गुरिंदर चड्ढा 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

गुरिंदर अपनी आने वाली फिल्म भारतीय प्रिंसेस की कहानी को डिजनी के साथ पूरा करने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी के लिए गुरिंदर और आलिया कई बार मुलाकात भी कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम कास्टिंग स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही होगी, लेकिन आलिया टॉप कास्टिंग ऑप्शन में से हैं। अगर चीजें सही रही तो वह 2025 की दूसरी छमाही में गुरिंदर के साथ काम शुरू कर देंगी।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म जिगरा की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज हो सकती है। अब वह जल्द ही अभिनेता-पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके साथ ही उनके पास निर्देशक शिव रवैल के साथ वाईआरएफ जासूसी फिल्म भी है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने किया ननद करीना कपूर की फिल्म Crew का रिव्यू, कृति-तब्बू के लिए लिखी ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।