यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाला इवेंट में Alia Bhatt ने दिखाया सिंगिंग टैलेंट, इस सिंगर के साथ भरी पार्टी में मिलाई सुर-ताल
बी टाउन सुपरस्टार आलिया भट्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म रहता है। मौजूदा समय में आलिया होप गाला इवेंट को लेकर लंदन में मौजूद हैं। इस दौ ...और पढ़ें

HighLights
- होप गाला के लिए लंदन में आलिया भट्ट
- सोशल मीडिया पर सामने आया आलिया का लेटेस्ट पोस्ट
- इस गाने को गाती नजर आईं आलिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी सफल फिल्म करने वालीं अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। शानदार एक्टिंग के लिए आलिया को काफी जाना जाता है। सिर्फ अदाकारी ही नहीं गायकी का हुनर भी अभिनेत्री में कूट कूट-कर भरा है।
इस मामले का ताजा नमूना हाल ही में आलिया ने होपा गाला (Hope Gala) इवेंट में दिया है। इस इवेंट के लिए आलिया भट्ट लंदन में मौजूद हैं। इस दौरान एक लेटेस्ट वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर किया है, जिसमें वह एक मशहूर सिंगर के साथ गाना गाती दिख रही हैं।
आलिया ने गाया शानदार गाना
शुक्रवार को आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट में होप गाला के दौरान की लेटेस्ट तस्वीरें मौजूद हैं। जिनमें आलिया अपनी खूबसूरती और गॉर्जियस लुक के दम पर महफिल लूट रही हैं। इसके अलावा स्लाइड को आगे बढ़ाने पर आपको अदाकारा का एक वीडियो भी देखने को मिलेगा।
View this post on Instagram
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड की फेमस सिंगर हर्षदीप कौर आलिया भट्ट की हिट मूवी उड़ता पंजाब का फेमस सॉन्ग एक कुड़ी गाती हुईं दिख रही हैं। इसके साथ ही वही आलिया से इस गाने को गाने का आग्रह करती हैं।

खबरें और भी

जिसके बाद हर्षदीप के साथ आलिया भट्ट इस सॉन्ग को गाती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की मधुर आवाज इस वीडियो में आसानी से सुनने को मिल जाएगी। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर आलिया का ये पोस्ट और वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

आलिया की अपकमिंग फिल्मों का सबको इंतजार
आने वाले समय में आलिया भट्ट कई मूवीज में नजर आने वाली हैं। जिनमें जिगरा, लव एंड वॉर, यशराज बैनर की स्पाई थ्रिलर और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- सबसे महंगे आशियानों में से एक होगा Ranbir Kapoor का बंगला! आलिया या नीतू कपूर नहीं, मालिक बनेगा ये सदस्य