Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सबसे महंगे आशियानों में से एक होगा Ranbir Kapoor का बंगला! आलिया या नीतू कपूर नहीं, मालिक बनेगा ये सदस्य

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 05:43 PM (IST)

    रणबीर कपूर इन दिनों अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली रामायण में वह श्रीराम का रोल प्ले ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया आशियाना अंडर कंस्ट्रक्शन में
    2. नए घर का काम देखने पहुंचे रणबीर और आलिया
    3. इस सदस्य के नाम होगा कपूर खानदान का बंगला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एनिमल' फिल्म में जलवा दिखाने के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब 'रामायण' की तैयारी में लग गए हैं। इसके लिए वो अपनी बॉडी पर काफा काम कर रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफस्टाइल से फ्री होकर एक्टर अपने ड्रीम हाउस को देखने निकल पड़ते हैं, जो अंडर कंस्ट्रक्शन में है। 

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, कृष्ण राज बंगले को रीकंस्ट्रक्ट करवा रहे हैं। यहीं पर कपल का नया आशियाना होगा। हाल ही में कपल कंस्ट्रक्शन का काम देखने के लिए साइट पर पहुंचा। यहां उनके साथ नीतू कपूर भी मौजूद रहीं। कपूर खानदान का यह पुश्तैनी बंगला पहले राज कपूर और कृष्णा राज के नाम पर था। अब रणबीर इस बंगले को नए सिरे से कंस्ट्रक्ट करा रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    'जलसा' और 'मन्नत' से भी खास होगा ये बंगला!

    मरम्मत का कार्य कहां तक पहुंचा, यह देखने के लिए कपल ने साइट विजिट की। इस बीच ऐसी खबर आई है कि रणबीर और आलिया का यह बंगला कीमत के मामले में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' को टक्कर दे सकता है। यह बी टाउन के सबसे महंगे आशियानों में से एक होगा।

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बंगले की कीमत 250 करोड़ से भी ज्यादा होगी। इतना ही नहीं, बल्कि ये भी कहा गया है कि रणबीर इस बंगले को बेटी राहा के नाम पर करेंगे। अगर ऐसा हुआ, तो राहा इस मामले में बी टाउन की अमीर स्टार किड्स में से एक होंगी। 

    खबरें और भी

    नीतू कपूर संभालेंगी ये जिम्मेदारी

    इस नए बंगले की को-ओनर नीतू कपूर होंगी। ऋषि कपूर ने उनके नाम पर आधी प्रॉपर्टी की हुई थी। ये भी कहा गया है कि इस नए आशियाने में पूरा कपूर खानदान रहेगा। यानी कि नीतू कपूर भी बेटे के साथ इसी घर में शिफ्ट हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: रामायण' के लिए Ranbir Kapoor एक्सपर्ट से ले रहे तीरंदाजी की ट्रेनिंग, सामने आईं प्रैक्टिस की तस्वीरें