Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor एक्सपर्ट से ले रहे तीरंदाजी की ट्रेनिंग, सामने आईं प्रैक्टिस की तस्वीरें

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 01:08 PM (IST)

    रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के वर्सटाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टिंग के साथ-साथ किसी भी तरह के रोल को बखूबी पर्दे पर निभाना उन्हें बाकी स्टार्स से अल ...और पढ़ें

    'रामायण' के लिए रणबीर कपूर. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
    'रामायण' के लिए रणबीर कपूर. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म है 'रामायण'
    2. मूवी के लिए ट्रेनिंग ले रहे रणबीर कपूर
    3. प्रैक्टिस सेशन से आई फोटो हुए वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एनिमल' के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्म 'रामायण' में अपना कमाल दिखाने के लिए रेडी हैं। इस मूवी को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुकी हैं। रणबीर कपूर पहली बार किसी ऐसे रोल में दिखेंगे, जिसमें उन्हें आज तक नहीं देखा गया हो। 

    चॉकलेटी हीरो की इमेज से लेकर राउडी हीरो की इमेज तक का सफर तय करने वाले रणबीर कपूर अब बड़े पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी में साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के रोल में होंगी। रणबीर अपने रोल में फिट बैठने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर के एक्सरसाइज करते हुए पोस्ट सामने आया था, जिसमें वह हेडस्टैंड करते नजर आ रहे थे। अब एक्टर के ट्रेनिंग सेशन से कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं।

    तीरंदाजी की ट्रेनिंग में जुटे रणबीर कपूर

    भगवान राम का रोल प्ले करने के लिए रणबीर कपूर उन्हीं की तरह हर चीज में खुद को परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ये बात सभी जानते हैं कि श्रीराम का तीरंदाजी में कोई जवाब नहीं था। रणबीर उन्हीं की तरह तेज और परफेक्ट धनुष चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 'बर्फी' एक्टर के फैन पेज से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो तीरंदाजी सिखाने वाले कोच के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

    फिटनेस पर भी दे रहे खास ध्यान

    इसके पहले एक्टर की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए खुद को और फिट रखते हुए ट्रेनिंग करते नजर आ रहे थे। 'रामायण' के लिए रणबीर न सिर्फ बॉडी लैंग्वेज पर, बल्कि डिक्शन पर भी काम कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    'रामायण' की स्टार कास्ट

    नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें, तो श्रीराम और माता सीता के रोल के लिए और कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, बाकी कैरेक्टर्स के लिए कुछ नाम सामने जरूर आए हैं। लक्ष्मण के लिए रवि दुबे और रावण के लिए 'केजीएफ' स्टार यश का नाम सुर्खियों में हैं। इसके अलावा राजा दशरथ के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सामने आया है।

    यह भी पढ़ें: वॉर 2' के बाद Krrish 4 की बारी, Hrithik Roshan की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी मूवी की आई ये अपडेट, जानें क्या कुछ होगा खास