विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वॉर 2' के बाद Krrish 4 की बारी, Hrithik Roshan की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी मूवी की आई ये अपडेट, जानें क्या कुछ होगा खास

Published: Tue, 26 Mar 2024 11:53 AM (GMT+05:30)

फिल्म फाइटर के बाद Hrithik Roshan अब वॉर 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस मूवी में एक बार ...और पढ़ें

फिल्म 'कृष' के एक सीन से ऋतिक रोशन
फिल्म 'कृष' के एक सीन से ऋतिक रोशन

HighLights

  1. 'कृष 4' को लेकर आई अपडेट
  2. ऋतिक रोशन की 'कृष 4' की शूटिंग को लेकर आई अपडेट
  3. गैलेक्सी पोर्शन को एक्सप्लोर करेगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहीरो फ्रेंचाइजी फिल्म 'कृष' के तीसरे इंस्टॉलमेंट 'कृष 3' को रिलीज हुए एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है। फैंस कब से फिल्म के चौथे पार्ट के इंतजार में हैं। 'कृष 4' को लेकर अब तक कुछ अपडेट्स सामने आई हैं। कभी फिल्म की शूटिंग, तो कभी स्टार कास्ट या प्लॉट को लेकर मूवी को लेकर अपडेट सामने आई हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'कृष' सीरीज की अब तक की सभी फिल्में हिट रहीं। 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष 3' के बाद फैंस को अब 'कृष 4' के बड़े पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार है। राकेश रोशन द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली इस फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आई है, जो 'डुग्गू' के फैंस का दिल खुश कर सकती है।

'कृष 4' को लेकर आई अपडेट

पहले ये खबर आई थी कि 'कृष 4' के प्रोडक्शन का काम दिसंबर 2024 से पहले नहीं शुरू होगा। अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋतिक रोशन 'वॉर 2' की शूटिंग के साथ ही 'कृष 4' के लिए भी तैयार करेंगे। ये प्रोजेक्ट अभी डेवलप्मेंट में हैं। इस फिल्म के लिए की जाने वाली तैयारी के लिए ऋतिक ने अपनी टाइमिंग फिक्स कर ली है। राकेश और ऋतिक रोशन इस बार एक ऐसी स्टोरी देना चाहते हैं, जो लोगों की सोच और उम्मीद से भी परे हो।

फिल्म में गैलेक्सी पोर्शन को किया जाएगा एक्सप्लोर

फिल्म के प्लॉट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि इस बार की मूवी में इंटरगैलेक्टिक ट्रैवल यानी कि गैलेक्सी पोर्शन को ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर किया जा सकता है। इस कॉमर्शियल फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी। यानी 'फाइटर' के बाद ऋतिक बैक टू बैक दो और बड़ी फिल्में डिलीवर करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav को अपने बीच देख क्रेजी हुए फैंस, सूरत में यूट्यूबर ने खेली जबरदस्त होली, वायरल हुआ ये वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।