यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ishq Vishk Rebound: पश्मीना रोशन की फिल्म देखने को बेताब हुए Hrithik Roshan, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड के जरिए अभिनेता ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। उनकी मूवी कुछ महीनों में रिलीज होन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म इश्क-विश्क को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव लीड रोल में दिखाई दिए थे। अब सालों बाद इस इश्क-विश्क का दूसरा पार्ट इश्क-विश्क रिबाउंड आने जा रहा है। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
वहीं, पश्मीना रोशन के साथ-साथ रोहित सराफ, जिब्रान खान और नेला ग्रेवाल भी इस मूवी में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में पश्मीना ने इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद ऋतिक ने भी उस पर अपना रिएक्शन दिया।
यह भी पढ़ें: Ishq Vishk Rebound: 21 साल बाद लौटेगी 'इश्क-विश्क' की कहानी, Hrithik Roshan की खूबसूरत कजिन करेंगी डेब्यू
कब रिलीज होगी इश्क-विश्क रिबाउंड?
निपुण अविनाश धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में पश्मीना ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी जानकारी एक पोस्ट के जरिए शेयर की और इसके साथ ही फिर से फैंस को रिलीज डेट के बारे में बताया।
View this post on Instagram
पश्मीना ने पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह लाइट वाले बड़े बोर्ड के नीचे खड़ी नजर आ रही हैं और उस बोर्ड पर उनकी फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' का नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं सिनेमाघरों में जाने का रास्ता छोड़ रही हूं। इस 28 जून को आपसे मुलाकात होगी"।
खबरें और भी
ऋतिक ने ऐसे जाहिर की खुशी
जैसे ही पश्मीना ने यह पोस्ट शेयर किया, उसके बाद फाइटर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इस पर रिएक्ट किया। उन्होंने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वो इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर सकते। इसके साथ ही कई अन्य लोग भी पश्मीना को उनकी पहली फिल्म के लिए बेस्ट विशेज दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'ब्वॉयफ्रेंड' Hrithik Roshan की बहन पश्मीना के बर्थडे बैश में रेट्रो लुक में पहुंचीं Saba Azad, देखें फोटोज