यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ishq Vishk Rebound: 21 साल बाद लौटेगी 'इश्क-विश्क' की कहानी, Hrithik Roshan की खूबसूरत कजिन करेंगी डेब्यू
Ishq Vishk Rebound Release Date दो साल पहले शाहिद कपूर स्टारर फिल्म इश्क-विश्क की दूसरी किस्त इश्क-विश्क रिबाउंड का एलान किया गया था। फैंस इस मूवी का ...और पढ़ें

HighLights
- इश्क-विश्क रिबाउंड की रिलीज डेट एलान
- शाहिद कपूर की फिल्म इश्क-विश्क की दूसरी किस्त
- ऋतिक रोशन की कजिन करेंगी डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ishq Vishk Rebound Release Date Announced: साल 2003 में सुपरस्टार शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म इश्क-विश्क सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस अमृता राव जैसी अदाकाराओं से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
ऐसे में आने वाले समय में इश्क-विश्क की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ते हुए देखा जाएगा और इसकी दूसरी किस्त इश्क-विश्क रिबाउंड को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इश्क-विश्क 2 कब देखने को मिलेगी।
इश्क-विश्क रिबाउंड की रिलीज डेट की हुई घोषणा
करीब दो साल पहले निर्माता रमेश तुर्रानी की फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड का एलान किया गया था। इसके साथ ही इस फिल्म की स्टार कास्ट के नाम को भी रिवील कर दिया गया। जिसमें रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नेला ग्रेवाल जैसे कलाकार शाहिद कपूर, अमृता राव, विशाल मल्होत्रा और शहनाज ट्रेजरीवाला को रिप्लेस करेत हुए नजर आएंगे।
View this post on Instagram
इस बीच 16 फरवरी को मेकर्स की तरफ से इश्क-विश्क रिबाउंड की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है, जिसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक इश्क-विश्क रिबाउंड को इसी साल 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
.jpg)
खबरें और भी
इस घोषणा के बाद इश्क-विश्क रिबाउंड के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात ये है कि इश्क-विश्क वो फिल्म थी, जिसने शाहिद कपूर को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया था। ऐसे में ये देखना होगा कि इश्क-विश्क रिबाउंड से किस नए कलाकार की किस्मत चमकती हुई दिखेगी।
.jpg)
ऋतिक रोशन की चचेरी बहन का डेब्यू
फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड के जरिए सुपरस्टार ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगी। इसके साथ ही वह अपने परिवार की तरह इंडस्ट्री में बतौर कलाकार फेमस हो जाएंगी। रियल लाइफ में पश्मीना का नाम लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में शुमार है।