Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter के हिट होते ही ऋतिक रोशन ने Krrish 4 पर दिया अपडेट, जानें 'जादू' को कब दर्शक देख पाएंगे दोबारा

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 09:20 AM (IST)

    Krrish 4 ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। एक्टर की ये मूवी काफी पसंद की जा रही है और चंद दिनों में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ बिजने ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन ने कृष 4 पर दिया अपडेट
    ऋतिक रोशन ने कृष 4 पर दिया अपडेट

    HighLights

    1. 'फाइटर' मचा रही बड़े पर्दे पर धमाल
    2. 'फाइटर' के बाद 'कृष 4' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
    3. एक्टर ने अपकमिंग फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्टोरियल फिल्म 'फाइटर' में पैटी बने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की परफॉर्मेंस इस मूवी में काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म के लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत की। एयर पायलट के जीवन को समझने से लेकर अपनी बॉडी लैंग्वेज और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तक पर ऋतिक ने जी तोड़ मेहनत की। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा रही है। अब ऋतिक की 'कृष 4' को लेकर भी एक अपडेट सामने आई है।

    ऋतिक रोशन ने 'कृष 4' को लेकर दिया अपडेट

    'फाइटर' मूवी ने चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। फिल्म चंद दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। दमदार फाइटिंग सीन के अलावा फैंस को ऋतिक की दीपिका के साथ सिजलिंग जोड़ी भी पसंद आई है। इसके अलावा फिल्म के गानों ने अलग ही समां बांध दिया है। 'फाइटर' के हिट होने के बाद ऋतिक ने 'कृष 4' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

    'कृष 4 डिफिकल्ट फिल्म होगी' 

    'सुपर 30' एक्टर ऋतिक ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'कृष 4' पहले से डिफिकल्ट फिल्म होगी। उन्होंने कहा, ''कृष 4 के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। इसका काम चल रहा है। ये बहुत ही डिफिकल्ट फिल्म होगी और आपको इसकी बिजनेस साइड देखने को मिलेगी, इसका इकोनॉमिक्स देखने को मिलेगा। इसी के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर कितना काम किया गया है, ये भी देखने को मिलेगी। मैं इसके लिए खुश हूं, लेकिन अब भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

    'फाइटर' के लिए सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी

    ऋतिक ने बताया कि उन्होंने फाइटर फिल्म के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अपने रोल की तैयारी के लिए एक्टर सबसे पहले खुद की लाइफस्टाइल को डिसिप्लन में लेकर आए। इस मूवी के लिए ऋतिक को तीन ट्रांसफॉर्मेशन से होकर गुजरना था। बॉडी पर काम करने के साथ ही ऋतिक ने अपना शेड्यूल तक बदल दिया था। वह रोज रात 9 बजे तक सो जाते थे। खाने पीने में भी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Fighter Box Office Day 4: संडे को सुनामी लेकर आई 'फाइटर', बंपर उछाल के साथ कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस