यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fighter Box Office Day 4: संडे को सुनामी लेकर आई 'फाइटर', बंपर उछाल के साथ कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस
Fighter Box Office Collection Day 4 इस गणतंत्र दिवस बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म फाइटर को देखने में लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। ऋतिक रोशन और दीपिका ...और पढ़ें

HighLights
- ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म है 'फाइटर'
- एयर पायलट की स्टोरी पर आधारित है फिल्म
- बॉक्स ऑफिस पर की गजब की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Box Office Collection Day 4: डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। रिलीज के दिन से फिल्म ताबड़तोड़ बिजनेस किए जा रही है। स्ट्रॉन्ग स्टोरीलाइन के अलावा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की सिजलिंग केमेस्ट्री भी एक रीजन है, जिसकी वजह से लोग फिल्म देखने जा रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर चल पड़ी 'फाइटर'
'फाइटर' फिल्म में एयर पायलट की जिंदगी को दिखाया गया है। यह मूवी 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बनाई है। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर पठान जैसा ही कलेक्शन करेगी। हालांकि, ऐसा कुछ होते नहीं दिख रहा। 'फाइटर' फिल्म 'पठान' जैसा कलेक्शन तो नहीं कर रही, लेकिन फिर भी इसकी कमाई शानदार है।
संडे को फिल्म ने की जबरदस्त कमाई
25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' ने 24 करोड़ से डोमेस्टिक कलेक्शन में ओपनिंग ली थी। वहीं, फिल्म को 26 जनवरी की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। मूवी ने 41.20 करोड़ का कलेक्शन करते हुए दो दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, तीसरे दिन फिर फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। 'फाइटर' ने शनिवार को 27.60 करोड़ का बिजनेस किया।
चौथे दिन यानी कि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। संडे को 'फाइटर' ने 30.20 करोड़ का कारोबार अपने नाम किया। इस लिहाज से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। 'फाइटर' का टोटल कलेक्शन 123.60 करोड़ हो गया है।
खबरें और भी
.jpg)
क्या है 'फाइटर' की स्टोरी?
देशभक्ति से सराबोर इस फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ (दीपिका पादुकोण) और कैप्टन राकेश जय सिंह की कहानी दिखाई गई है, जो आतंक से लड़ने के लिए एक साथ एयर ड्रैगन बनाते हैं। इनका मकसद होता है कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेना। इसके लिए वह खुद को खूंखार आतंकवादी अजहर अख्तर (ऋषभ साहनी) से बदला लेने के लिए तैयार करते हैं।