Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रणबीर को सबके सामने पकड़कर आलिया ने किया किस, पत्नी का प्यार देख शर्माए अभिनेता, वीडियो वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 09:23 AM (GMT+05:30)

    Ranbir Kapoor-Alia Bhatt रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी टाउन के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी पहली सालगिरह सेलिब्रेट की। ...और पढ़ें

    File Photo of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
    File Photo of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल और फैंस के फेवरेट रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। आलिया ने दिन की शुरुआत रणबीर के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए की। वहीं, अपने दिन को और यादगार बनाने के लिए इस कपल ने एक दूसरे के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया।

    शाम को इस कपल को बाहर जाते देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें क्लिक करने की कोशिश की, जिनके सामने ही आलिया ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।

    अच्छे मूड में नजर आए रणबीर-आलिया

    आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को लव मैरिज की थी। इसके कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने राहा नाम की बेटी को जन्म दिया। जिंदगी के इतने अहम पलों के बाद शुक्रवार की शाम दोनों को साथ देखा गया, जहां उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। आम जनता तो आम जनता, पैपराजी भी उन्हें देख उनकी फोटो लेने से खुद को रोक नहीं पाए। रणबीर और आलिया इस दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुले दिल से पैपराजी का स्वागत किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर के करीब आते ही हंसने लगती हैं। वह पैपराजी के सामने उन्हें साइड हग कर गाल पर किस करती हैं। इतना करते ही खुद आलिया और रणबीर शर्मा जाते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देख फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे दिखावा बताया है।

    फैंस ने बताया दिखावा

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने आलिया-रणबीर के वीडियो को शेयर किया है। इस पर आए कमेंट्स के मुताबिक एक फैन ने लिखा, ''आलिया हर वक्त इतनी ओवरएक्टिंग क्यों करती है? उन्हें पब्लिक में निजी पलों को दिखाने की क्या जरूरत है जब वह यह सब प्राइवेट में भी कर सकती हैं? और इसका पीआर लगा है एनिवर्सरी प्रमोशन में।''

    खबरें और भी

    इससे पहले आलिया ने एनिवर्सरी पर रणबीर के साथ उन पलों की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताते देखे जा सकते हैं। उन्होंने रणबीर के प्रपोजल, हल्दी और एक अन्य फंक्शन से तस्वीरें शेयर कर अपने पति को पहली सालगिरह की मुबारकबाद दी।