Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Environment Day के मौके पर Alia Bhatt ने की नई घोषणा, एडवेंचर्स से होगा भरा

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:22 PM (IST)

    5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जा रहा है । इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA) ने साल 1972 में की थी। आमजन से लेकर ...और पढ़ें

    Alia Bhatt World Environment Day Video (Photo Instagram)
    Alia Bhatt World Environment Day Video (Photo Instagram)

    HighLights

    1. 5 जून को मनाया जा रहा है विश्व पर्यावरण दिवस
    2. आलिया भट्ट् ने इस मौके पर की नई घोषणा
    3. अनन्या पांडे ने शेयर किया खास वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस  (World Environment Day) मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने साल 1972 में स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे घोषित किया था। तब से ये दिवस हर साल मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और डिफॉरेस्टेशन से बचने के लिए जागरूक किया जाता है।

    आमजन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं और फैंस को विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर खास बधाई भी दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है।

    यह भी पढ़ें- Varun Dhawan के पापा बनने पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बधाई, बोलीं- 'एक और लड़की दुनिया पर राज करेगी'

    कुछ नया लेकर आ रही हैं आलिया

    विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह कुछ नया लेकर आ रही हैं, लेकिन क्या अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है और कैप्शन में लिखा, दो नए दोस्त और अंतहीन, एडवेंचर्स बने रहें। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    मलाइका अरोड़ा ने भी किया पोस्ट

     मलाइका अरोड़ा ने भी विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मौके पर एक अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह हरे-भरे पेड़ों के बीच बैठी नजर आ रही हैं और लिखा है, आइए विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं। 

    खबरें और भी

    अनन्या पांडे का वीडियो

    एक्ट्रेस अनन्या पांडे नेविश्व पर्यावरण दिवस पर अपना आलिशान वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं।

    एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, धरती हमारी नहीं, हम धरती के हैं 🌱#EnvironmentDay। 

    यह भी पढ़ें-  Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने दो महीने में खरीदी दूसरी चमचमाती लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश