विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Met Gala 2023: एक लाख मोतियों से बना आलिया भट्ट का मेट गाला गाउन, जानिए और क्या है खास

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 02 May 2023 11:56 AM (IST)

Alia Bhatt Met Gala 2023 आलिया भट्ट ने मेट गाला पर अपना डेब्यू कर दिया है। इसी बीच खुद एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Alia Bhatt, Met Gala 2023, Alia Bhatt Photo Instagram
Alia Bhatt, Met Gala 2023, Alia Bhatt Photo Instagram

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला पर अपना डेब्यू कर दिया है। सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसी बीच खुद एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर अपना लुक साझा किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने गाउन की खासियत भी साझा की है।

आलिया भट्ट का डेब्यू

रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' की थीम पर  व्हाइट कलर का गाउन कैरी किया था। एक्ट्रेस का ये गाउन फेमस डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।

एक लाख मोतियों से बना यह गाउन

आलिया भट्ट का यह गाउन मेड इन इंडिया था और इसे एक लाख व्हाइट मोतियों से बनाया गया है। मोतियों के साथ-साथ इसपर खूबसूरत कढ़ाई भी की गई है। आलिया ने अपने स्टनिंग लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम लिखा, "मेट गाला - कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी', मैं हमेशा  'चैनल ब्राइड्स' की फैन रही हूं। कार्ल लेगरफेल्ड अपने नए तरीके की ड्रेसेस के जरिए दिल जीतते आए हैं।

मेरा लुक आज रात इसी से प्रेरित था और विशेष रूप से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से। मैं कुछ ऐसा पहनना चाहती थी, जो ऑथेंटिक लगे और भारत में बना हो। एक लाख मोतियों से की गई एम्ब्रॉयडरी प्रबल गुरुंग की मेहनत का ही नतीजा है। मुझे गर्व है कि मैं अपने पहले मेट के लिए इसे पहन रही हूं।'

आलिया भट्ट कैरी किया यूनिक इयररिंग्स

इस गाउन के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ग्लव्स, यूनिक इयररिंग्स और कई अंगूठियों के साथ पूरा किया। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लुक दिया। मिनिमल मेकअप, स्मोकी आई शैडो, कोहल-रिम्ड आईज, ब्लश्ड चीकबोन्स, न्यूड लिप शेड और एक डेवी बेस में आलिया बेहद स्टनिंग दिख रही थीं।