विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jigra Trailer: 'अब तो बच्चन बनना है', भाई के लिए Alia Bhatt ने दिखाया 'जिगरा', जबरदस्त एक्शन मोड में आईं नजर

Published: Sun, 08 Sep 2024 11:20 AM (IST)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आगामी फिल्म जिगरा (Jigra) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर-ट्रेलर ...और पढ़ें

आउट हुआ जिगरा का टीजर ट्रेलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आउट हुआ जिगरा का टीजर ट्रेलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 11 अक्टूबर को रिलीज होगी आलिया की जिगरा
  2. टीजर-ट्रेलर में दिखा आलिया भट्ट का एक्शन अवतार
  3. आलिया भट्ट संग लीड रोल में हैं एक्टर वेदांग रैना

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल अवॉर्ड विनर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चुलबुली से लेकर सीरियस तक, हर तरह के कैरेक्टर निभाने के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल उन्होंने रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया था और अब वह बड़े पर्दे पर एक्शन का दम दिखाने जा रही हैं।

आलिया भट्ट आगामी एक्शन थ्रिलर जिगरा (Jigra) में एक दमदार कैरेक्टर प्ले करने जा रही हैं। पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस ने फिल्म की घोषणा की थी। आज फिल्म का टीजर-ट्रेलर भी आउट हो गया है। 

जारी हुआ जिगरा का टीजर-ट्रेलर

जिगरा की कहानी एक ऐसी बहन की है, जो अपने भाई पर मुसीबत पड़ने पर हथियार उठा लेती है। जेल में बंद भाई को छुड़ाने के लिए वह एड़ी चोटी का दम लगा देती है। आग से खेलती है, गोलियां चलाती है। एक वक्त आता है, जब वह अपनी नसें काटने के लिए भी तैयार है। सत्या की भूमिका में नजर आ रहीं आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का ट्रेलर एक्शन और इमोशन से भरा हुआ है। 

यह भी पढ़ें- 'जिगरा' के सेट पर Alia Bhatt को मिला नया साथी, इस मामले में एक्ट्रेस से दो कदम है आगे

Alia Bhatt jigra

भाई के लिए बच्चन बनीं आलिया भट्ट

जिगरा के टीजर-ट्रेलर की शुरुआत सत्या (आलिया भट्ट) की दर्दभरी दास्तां से होती है। सत्या कहती है, "मां को भगवान ले गए, पापा ने खुद की जान ले ली। दूर के रिश्तेदार ने पनाह दी और खाली किराया वसूल किया। छोड़ो न भाटिया साहब, कहानी बहुत लंबी है। भाई के पास वक्त बहुत कम है।" दास्तां सुनने वाला शख्स कहता है, "तो फिर उड़ा देते हैं न, जेल की दीवारें।"

Alia Bhatt

फिल्म में मनोज पाहवा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह टीजर-ट्रेलर में सत्या को गाइड करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में मनोज पाहवा ने डायलॉग बोला, "बच्चन नहीं बनना है, बचकर निकलना है।" इस पर आलिया कहती हैं, "अब तो बच्चन ही बनना है।"

कब रिलीज हो रही फिल्म?

आलिया भट्ट की जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है, जो पेडलर्स मूवी के लिए जान-जाते हैं। फिल्म में आलिया सिर्फ लीड रोल नहीं निभा रही हैं, बल्कि वह इसकी प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। वेदांग रैन ने आलिया के भाई का किरदार निभाया है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- गाला इवेंट में Alia Bhatt ने दिखाया सिंगिंग टैलेंट, इस सिंगर के साथ भरी पार्टी में मिलाई सुर-ताल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।