Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मम्मी के Girl Gang के साथ पोज करती नजर आईं Raha Kapoor, मौसी ने प्यार से किया गालों पर Kiss

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 06:07 PM (GMT+05:30)

    राहा कपूर (Raha Kapoor) और उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था और हाल ही में वो पूरे दो साल की हो ग ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और राहा कपूर की वायरल फोटो
    आलिया भट्ट और राहा कपूर की वायरल फोटो

    HighLights

    1. दो साल की हुईं राहा कपूर
    2. 6 नवंबर को था राहा का जन्मदिन
    3. राहा का नया फोटो हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर किड्स में से एक हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि फैंस राहा की एक झलक देखने के लिए बेचैन हो जाते हैं। राहा की एक फोटो आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती है। बेबी की अभी से बहुत लंबी फैन फॉलोविंग है।

    पिछले दिनों हमने आपके साथ एक वीडियो शेयर की थी जिसमें राहा बड़े प्यार से आलिया को पीछे से मां कहकर बुला रही थीं। अब राहा का एक और अनसीन फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहा अब अपनी मम्मी के साथ गर्ल गैंग में शामिल हो गई हैं।

    सामने आया राहा कपूर का नया फोटो

    आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में राहा कपूर भी अपनी मां आलिया भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। पिंक कलर के आउटफिट में राहा बहुत ही क्यूट नजर आ रही हैं। फैंस सबकुछ छोड़कर क्यूट सी राहा को स्पॉट करने लगे।

    यह भी पढ़ें: Raha Kapoor: वीडियो बना रही थीं Alia Bhatt, पीछे से राहा ने 'मां' कहकर लगाई आवाज

    दो साल की हुईं राहा कपूर

    इससे पहले राहा के बर्थडे के मौके पर दादी नीतू कपूर ने राहा का एक बहुत ही क्यूट सा वीडियो शेयर किया था जिसमें बेबी राहा आलिया और रणबीर के बीच में दबी हुई नजर आईं। इस क्यूट सी फोटो को देखकर हर किसी का दिल पिघल गया। फैंस भी कमेंट सेक्शन में प्यारी राहा को बर्थडे विश करने लगे। राहा हाल ही में 6 नवंबर को दो साल की हुई हैं।

    खबरें और भी

    जिगरा में दिखाई दी थीं आलिया

    इससे पहले आलिया भट्ट को आखिरी बार वसन बाला की जिगरा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना नजर आए थे। जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन मेकर्स लगातार ये दिखाई की कोशिश कर रहे थे कि फिल्म के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। इसको लेकर काफी ज्यादा बवाल भी हुआ था। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार खोसला ने करण जौहर पर तंज भी कसा था। दिव्या ने कहा था कि जिगरा के कलेक्शन के दावे झूठे हैं जबकि सिनेमाहाल में सीट्स खाली जा रही हैं।

    आने वाली फिल्मों की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लव एंड वार में नजर आएंगी। इसके अलावा स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में वो शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है? Raha Kapoor के दूसरे बर्थडे पर दादी नीतू कपूर ने शेयर की एकदम प्यारी तस्वीर