यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है? Raha Kapoor के दूसरे बर्थडे पर दादी नीतू कपूर ने शेयर की एकदम प्यारी तस्वीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में मुंबई में अपने अपार्टमेंट इंटीमेट वेडिंग की थी। इसमें उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। 6 ...और पढ़ें

HighLights
- 6 नवंबर 2022 को हुआ था राहा का जन्म
- दो साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी
- दादी नीतू कपूर ने किया बर्थडे विश
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दुलारी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor Birthday) आज पूरे दो साल की हो गई हैं। राहा कपूर सोशल मीडिया पर उन बच्चों में आती हैं जिनकी एक झलक पाने को फैंस तरसते हैं। अब राहा कपूर के दूसरे बर्थडे पर फैंस पहले से ही उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
नीतू कपूर ने शेयर की राहा की फोटो
अब राहा के बर्थडे के मौके पर उनकी दादी नीतू कपूर ने उनकी एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर हर कोई नन्ही राहा पर प्यार लुटा रहा है। तस्वीर में राहा इतनी क्यूट लग रही हैं जिसे देखकर किसी को भी उन्हें प्यार करने का मन करने लग जाएगा।
नीतू कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें राहा कार में मम्मी आलिया और पापा रणबीर कपूर के बीच में बैठी नजर आ रही हैं। रणबीर प्यार से राहा के सिर पर किस कर रहे हैं जबकि राहा के एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो मम्मी-पापा के बीच में दब गई हैं। वहीं आलिया बड़े ही प्यार से रणबीर कपूर को निहारती नजर आईं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और Alia ने की दीवाली पूजा, पापा की गोद में नाक मुंह बनाती नजर आईं Raha
मम्मी-पापा के बीच में दब गईं राहा
यह तस्वीर फैमिली वेकेशन की लग रही है। फोटो में राहा ने हल्के हरे रंग की पफर जैकेट पहना हुआ है जबकि आलिया भट्ट काले रंग के कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने सिर पर धूप का चश्मा लगाया हुआ है। वहीं रणबीर काले और लाल रंग के जैकेट में बेहद कूल नजर आए। फोटो शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे प्यार का जन्मदिन, गॉड ब्लेस यू। वहीं फैंस भी कमेंट सेक्शन में राहा को बर्थडे विश करते नजर आए।'
खबरें और भी
.jpg)
रणबीर की बहन ने भी शेयर की फोटो
इससे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी समारा के साथ राहा की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। रिद्धिमा ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय क्यूटी पाई। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।" तस्वीर में राहा ने सफेद टी-शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी हुई है और वह सीधे कैमरे की ओर देख रही है, जबकि समारा प्यार से उन्हें देखती नजर आईं।