Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir- Alia Daughter Raha Birthday: राहा के पहले बर्थडे को दादी-नानी ने बनाया खास, फोटो के साथ लिखा ये मैसेज

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 01:44 PM (IST)

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha 1st Birthday कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य राहा कपूर 6 नवंबर को 1 साल की हो चुकी हैं। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की बेटी का पहला जन्मदिन / फोटो- Instagram
    रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की बेटी का पहला जन्मदिन / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 1 साल की हुईं रणबीर -आलिया की लाडली बेटी राहा
    2. दादी नीतू सिंह ने पोती के लिए लिखा ये प्यार भरा मैसेज
    3. नानी सोनी राजदान ने भी शेयर की क्यूट फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Happy Birthday Raha Kapoor: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट दोनों बी-टाउन के प्राउड पैरेंट हैं। ये दोनों अपने काम के साथ-साथ अपनी बेटी राहा के साथ भी पूरा समय बिताते हैं। आए दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा के साथ बिताए गए पलों के बारे में शेयर करते हुए नजर आते हैं। 6 नवंबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नन्हीं परी राहा का स्वागत किया था।

    उनकी बेटी राहा 6 नवंबर 2023 को अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। राहा के बर्थडे के इस खास मौके पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की मां सोनी राजदान ने एक तरफ जहां बेहद ही क्यूट सी एक फोटो शेयर की, तो वहीं एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर भी अपनी पोती पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहीं।

    नीतू कपूर-सोनी राजदान ने यूं लुटाया राहा पर प्यार

    नीतू कपूर ने अपनी पोती राहा के 1st बर्थडे पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "देखते ही देखते वह 1 साल की हो गयी। मेरी प्यारी सी गुड़िया राहा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं"।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'जब तक मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं'

    इसके अलावा रणबीर की बहन और राहा की बुआ रिद्धिमा ने सेम पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। इन दोनों के अलावा आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी अपनी नातिन पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहीं।

    उन्होंने एक लजीज केक की फोटो शेयर की, जिस पर मिस वन डियर फुल लिखा हुआ था। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा,

    "ऐसा लगता है बस कल ही तुमने हमारी दुनिया में कदम रखा था। विश्वास नहीं होता कि एक साल गुजर चुका है। डार्लिंग राहा आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई"।

    इस वजह से आलिया ने अब तक नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

    हालांकि, 1st बर्थडे पर भी उन्होंने राहा की कोई फोटो नहीं शेयर की। आलिया भट्ट को कई बार अपनी बेटी राहा का चेहरा छुपाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

    खबरें और भी

    हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान ये क्लियर किया था कि जब उन्हें सही लगेगा, जब उन्हें ये महसूस होगा कि वह इसके लिए तैयार हैं, तब ही वह अपनी बेटी का चेहरा फैंस के सामने रिवील करेंगे। ऐसा नहीं है कि वह कभी भी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगे।

    आपको बता दें कि 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया ने 2 महीने बाद 27 जून को एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने बेटी Raha Kapoor के फेस रिवील पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो अभी एक साल की ही है'