Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और Arijit Singh ने घुटने के बल झुककर एक-दूसरे को किया सलाम, दिल छू लेने वाला Video वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 09:40 AM (IST)

    Ranbir Kapoor-Arijit Singh Video अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन दिनों रणबीर कपूर का फिल्म का प्रमोशन ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और अरिजीत सिंह ने एक-दूसरे का किया सम्मान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    रणबीर कपूर और अरिजीत सिंह ने एक-दूसरे का किया सम्मान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर ने कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह को किया सरप्राइज
    2. रणबीर और अरिजीत ने स्टेज पर एक-दूसरे को किया सलाम
    3. रणबीर और अरिजीत का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor and Arijit Singh Video: हिंदी सिनेमा में अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का हाल ही में चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट था, जहां सिंगर को अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी जॉइन किया। रणबीर और अरिजीत का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 

    रणबीर ने अरिजीत को कॉन्सर्ट में किया जॉइन

    शनिवार को चंडीगढ़ में अरिजीत सिंह कॉन्सर्ट में रणबीर कपूर के साथ तहलका मचाते हुए दिखाई दिए। रणबीर का कॉन्सर्ट में आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। 'एनिमल' (Animal) स्टार रणबीर और सिंगर अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट में धमाका कर दिया। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर गाने गाए। इस बीच एक वीडियो ने फैंस का दिल छू लिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    रणबीर कपूर और अरिजीत सिंह ने किया एक-दूसरे का अभिवादन

    दरअसल, कॉन्सर्ट में आकर रणबीर कपूर ने अरिजीत सिंह का सम्मान करते हुए उन्हें सलाम किया। रणबीर घुटनों के बल झुककर अरिजीत सिंह का अभिवादन करते नजर आए। रणबीर के बाद अरिजीत भी स्टेज पर घुटनों के बल झुककर सलाम करते दिखे। दोनों का एक-दूसरे के प्रति इतना सम्मान देखकर फैंस खुशी से झूम गए। सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    एक यूजर ने कहा, 'शादी ने सच में रणबीर को आकार देने में मदद की है। यहां सादगी बिकती है।' एक ने कहा, 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे रणबीर और अरिजीत।' एक ने कहा, 'शादी के बाद रणबीर का बिहेवियर बिल्कुल चेंज हो गया है।' एक ने कहा, 'यह बहुत प्यारा है।' 

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh ने फैंस को लगाई फटकार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    अरिजीत सिंह ने एनिमल में गाया रोमांटिक गाना

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में एक रोमांटिक गाना हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल 'सतरंगा' है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। ये गाना इस साल के सबसे पसंदीदा सॉन्ग्स में से एक है। 

    खबरें और भी

    बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।

    यह भी पढ़ें- Animal: रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए फीस में की कटौती, वजह जानकर लगेगा शॉक?