Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए फीस में की कटौती, वजह जानकर लगेगा शॉक?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 09:48 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Animal आने वाले समय में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। हाल ही में इस मूवी का धमाकेदार टीजर भी रिलीज किया गया है ...और पढ़ें

    'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर ने घटाए फीस रेट (Photo Credit-Jagran)
    'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर ने घटाए फीस रेट (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. 'एनिमल' के लिए कम किए रणबीर कपूर ने फीस के रेट
    2. रणबीर कपूर इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार
    3. जानिए कब रिलीज होगी रणबीर की एनमिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Fee Rate Animal: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें रणबीर कपूर का नाम भी शामिल होगा। बतौर स्टार किड्स अगर किसी कलाकार ने अधिक सफलता हासिल की है, तो उस मामले में रणबीर के बारे में चर्चा करना गलत नहीं होगा।

    आने वाले समय में रणबीर फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। हाल ही में 'एनिमल' का शानदार टीजर रिलीज किया गया है। अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म के लिए रणबीर ने अपनी फीस के रेट घटा दिए हैं।

    'एनिमल' के लिए कम किए रणबीर कपूर ने फीस के रेट

    इंडस्ट्री के मौजूदा समय के टॉप कलाकारों में रणबीर कपूर की जगह एक दम फिट बैठती है। जाहिर है वह किसी फिल्म को करने के लिए मोटी रकम भी वसूलते होंगे। लेकिन 'एनिमल' के लिए रणबीर ने अपनी फीस के रेट को आधा यानी 50 प्रतिशत तक कम कर दिया है।

    दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के लिए एक्टर रणबीर कपूर ने केवल 50 प्रतिशत फीस वसूली है। खबर के मुताबिक रणबीर ने इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के लिए करीब 30-35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sandeep Reddy Vanga (@sandeepreddy.vanga)

    इसके पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि अभिनेता की फीस की बकाया राशि का हिस्सा फिल्म 'एनिमल' को बड़े पैमाने पर तैयार करने के लिए खर्च किया गया है। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की अपार सफलता के बाद रणबीर कपूर की फीस के रेट कम होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

    धमाकेदार है 'एनिमल' का टीजर

    रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर 28 सितंबर को मेकर्स की ओर से 'एनिमल' का धांसू टीजर रिलीज किया गया है। ऑडियंस की ओर से 'एनिमल' के इस टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से रणबीर की इस आने वाली फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। मालूम हो कि 1 दिसंबर 2023 को 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- इन फिल्मों में दिखाई गई बागी रॉ एजेंट की कहानी, लिस्ट में सलमान खान से लेकर सनी लियोनी तक के नाम शामिल