Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir के सामने सितारों में लगी सेल्फी लेने की होड़, रणबीर-आलिया समेत इन सेलेब्स ने दिए पोज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 07:14 PM (IST)

    Bollywood Celebs At Ram Mandir आज 22 जनवरी को कई बॉलीवुड सितारे अयोध्या के राम मंदिर में मौजूद रहे। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर ...और पढ़ें

    राम मंदिर के आगे सेलेब्स ने ली सेल्फी (Photo Credit: X)
    राम मंदिर के आगे सेलेब्स ने ली सेल्फी (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Celebs At Ram Mandir: अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, रजनीकांत, हेमा मालिनी, अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स आज अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभी स्टार्स ने राम मंदिर के आगे तस्वीरें क्लिक करवाईं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

    एक फ्रेम में दिखे कई सितारे

    इस खास दिन का हिस्सा बनने के लिए रणबीर-आलिया, कटरीना-विक्की समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। इनकी एक सेल्फी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में निर्देशक राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने दिखाई दे रहे हैं, जो इस ऐतिहासिक पल को कैप्चर करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: किसी की आंखों से बहे आंसू तो किसी ने कहा 'बचपन का सपना', प्राण प्रतिष्ठा के समय भावुक हुए पवन कल्याण

    इससे पहले फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी अयोध्या में राम मंदिर के बाहर इन स्टार्स और आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी के साथ तस्वीरें क्लिक की थीं।

    परिवार संग दिखे चिरंजीवी

    राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम में साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान वह अपनी पत्नी सुरेखा कोनिडेला, बेटे अभिनेता राम चरण और पीटी उषा के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

    'फैशन' के डायरेक्टर संग कंगना

    कंगना रनोट लगातार राम मंदिर से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने 'फैशन' के डायरेक्टर मधुर भंडारकर संग भी राम मंदिर के बाहर सेल्फी क्लिक की।

    एक फोटो में कंगना रनोट और विवेक ओबेरॉय सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

    हेमा मालिनी ने दिए पोज

    अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अयोध्या में इस भव्य समारोह में राम मंदिर के आगे पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक कीं। एक्ट्रेस ने इस शुभ अवसर पर एक विशेष प्रदर्शन भी दिया, जहां उन्होंने सीता की भूमिका निभाई।

    पत्नी संग पहुंचे रणदीप हुड्डा

    राम मंदिर समारोह में रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम संग अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे।

    पवन कल्याण ने ली सेल्फी

    तेलुगु सिनेमा के अभिनेता पवन कल्याण ने राम मंदिर के आगे सेल्फी लेकर इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में Kangana Ranaut ने पुष्प वर्षा के बीच लगाए 'जय श्रीराम' के जयकारे, देखिए Video

    खबरें और भी