Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसी की आंखों से बहे आंसू तो किसी ने कहा 'बचपन का सपना', प्राण प्रतिष्ठा के समय भावुक हुए पवन कल्याण

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:17 PM (IST)

    Ram Mandir Inauguration बॉलीवुड सेलिब्रिटीज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच गये हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार अयोध्या के ...और पढ़ें

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में सेलेब्स। फोटो- स्क्रीनशॉट्स
    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में सेलेब्स। फोटो- स्क्रीनशॉट्स

    HighLights

    1. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में जुटा बॉलीवुड
    2. सुभाष घई ने बताया बचपन का सपना
    3. अनुपम खेर बोले- कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Inaugiuration: अयोध्या में जिस पल का इंतजार सदियों से किया जा रहा था, उसकी परिणीति 22 जनवरी को हो गई है। भव्य मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। बॉलीवुड और साउथ के कई दिग्गज कलाकार इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि पर कदम रखने को अपना सौभाग्य मान रहे हैं।

    प्राण प्रतिष्ठा में आंखों में आये आंसू- पवन कल्याण

    तेलुगु स्टार और जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने कहा कि आज का दिन उनके लिए भावुक करने वाला रहा। प्राण प्रतिष्ठा के समय मेरी आंखों से आंसू बहने लगे थे। राष्ट्र के तौर पर इसने भारत को एकजुट और मजबूत किया है।

    जीवन में एक बार मिलता है मौका- राम चरन 

    तेलुगु स्टार राम चरन ने कहा कि बेहद खूबसूरत था। जीवन में एक बार ऐसा मौका मिलता है। जो भी इसका साक्षी बना, उसके लिए सम्मान की बात है। भारत में जन्म लेना और इस पल का गवाह बनना। वाकई वरदान की तरह है।

    सोनू निगम हुए भावुक

    सोनू निगम प्राण प्रतिष्ठा के बाद इमोशनल हो गये। सिंगर ने भरे हुए गले से कहा कि अभी कुछ बोलने को है नहीं। 

    भाग्यशाली हूं- चिरंजीवी

    तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी बेटे राम चरन के साथ राम जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली हैं, जो भगवान ने यह अवसर दिया। 

    सुभाष घई बोले- ऐतिहासिक दिन

    सुभाष घई ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। बचपन से स्वप्न देखते थे । अयोध्या के बारे में देखते थे, सुनते थे। आज स्वयं अयोध्या में हैं और वो भी इस ऐतिहासिक दिन।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाई चौपाइयां, शंकर महादेवन ने गाया 'राम भजन'

    आंखों से बहने लगे आंसू- अनु मलिक

    संगीतकार अनु मलिक ने बताया कि वो राम मंदिर के सामने खुद को देखकर भावुक हो गये और आंखों से आसू बहने लगे। यह आपके साथ हो जाता है, आप इसे प्लान नहीं करके। 

    पुराना गौरव लौटा- नितिश भारद्वाज

    महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितिश भारद्वाज ने कहा कि मंदिर के माध्यम से एक बार फिर पुराना गौरव दिख रहा है। नितिश ने इस मौके पर लता मंगेशकर के गीत ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र को याद किया। 

    भगवान ने बुलाया है- जैकी श्रॉफ

    जैकी श्रॉफ ने कहा कि भगवान मे हमें यहां तक बुला लिया, बहुत बड़ी बात है।

    भगवान के प्रकट होने का इंतजार- मालिनी

    लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज अभिभूत करने वाला दिन है। अब समय नहीं कट रहा कि भगवान राम प्रकट हों।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir- रणबीर कपूर से अमिताभ बच्चन तक, हाथों में इनविटेशन कार्ड लिए पहुंचे सितारे, लाइन में लगकर मंदिर में ली एंट्री

    कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व- अनुपम खेर

    अनुपम खेर ने कहा कि वो लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिन्हें उनके घर से निकाल दिया गया था। उसके अलावा हर्षोउल्लास का दिन है, जो भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।