यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाईं चौपाइयां, शंकर महादेवन ने सुनाये 'राम भजन'
Ram Mandir Inauguration राम मंदिर के उद्घाटन के लिए पूरे देश में जोश का माहौल है। सैकड़ों लोग इस एतिहासिक पल के दीदार के लिए उत्सुक हैं। प्राण प्रतिष् ...और पढ़ें

HighLights
- प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नगरी तैयार
- सोनू निगम ने गाई चौपाई
- शंकर महादेवन ने गाया भजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pram Partistha) के लिए पूरा देश तैयार है। बॉलीवुड हस्तियां इस एतिहासिक नजारे को देखने के लिए राम नगरी पहुंच चुकी हैं। भगवान राम की जन्मस्थली में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर सिंगर्स सोनू निगम, शंकर महादेवन भी वहां पहुंच चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा के जरिये भगवान राम का उनकी जन्मस्थली में स्वागत करने के लिए कुछ गाने गाए गए।
सोनू निगम ने गाया ये गीत
प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अब से कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। यहां के खूबसूरत नजारों के बीच सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में श्रीराम के लिए गाना गाकर उनकी जन्मस्थली में उनका स्वागत किया। अयोध्या से सोनू निगम (Sonu Nigam) का गाना काफी वायरल हो रहा है। फैंस ने उनके वीडियो पर 'सियापति राम चंद्र की जय' कमेंट करने के साथ ही 'जय श्री राम' भी लिखा।
#WATCH | Singer Sonu Nigam sings 'Ram Siya Ram' at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/LAYHhu2AvX
— ANI (@ANI) January 22, 2024
शंकर महादेवन के राम भजन ने बांधा समां
शंकर महादेवन ने साधु संतों और आम लोगों के बीच 'राम भजन' की प्रस्तुती दी। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम भजन गाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनकी झलक के साथ ही मंदिर की भी खूबसूरत झलक दिखाई गई है।
#WATCH | Singer-composer Shankar Mahadevan sings Ram Bhajan at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/n5ObAHJiBR
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अनुराधा पौडवाल ने भी गाया राम भजन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले फेमस भजन सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने भी राम भजन गाया। सोशल मीडिया पर 44 सेकंड का उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में गाना गाया है।
खबरें और भी
#WATCH | Singer Anuradha Paudwal sings Ram Bhajan at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/ZuKe4w5FCm
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अयोध्या पहुंचे ये सितारे
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरण, चैकी श्रॉफ, कंगना रनोट, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया सहित कई सितारे पहुंचे हैं।