यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं', Ram Mandir Inauguration से पहले मनोज मुंतशिर ने शेयर किया भावुक वीडियो
Ram Mandir Inauguration भगवान राम अपनी जन्मस्थली में विराजमान होने के लिए तैयार हैं। उनके भव्य स्वागत के लिए पूरा देश उमड़ पड़ा है। कई नामी हस्तियां इ ...और पढ़ें

HighLights
- प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे सितारे
- मनोज मुंतशिर का वीडियो वायरल
- प्राण प्रतिष्ठा का बताया महत्व
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित किया जाएगा। भगवान राम अपनी जन्मस्थली में विराजमान (Ramlala Pram Partistha) होने के लिए तैयार हैं। उनके भव्य स्वागत के लिए सिर्फ राम नगरी ही नहीं, बल्कि पूरा देश तैयार है। सोशल मीडिया पर अयोध्या, राम मंदिर ट्रेंड में बना है। इस बीच 'आदिपुरुष' के डायलॉग के लिए सुर्खियों में आए मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाया गया वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है।
मनोज मुंतशिर का वीडियो वायरल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई नामी हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं। बॉलीवुड से आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी सहित कई सितारे यहां पहुंच चुके हैं। अब से थोड़ी ही देर में शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इस बीच मनोज मुंतशिर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
'पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं'
22 जनवरी के महत्व को समझाते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा ''22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है। पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं। पता नहीं कितनी बहनों की राखियां भाई की कलाई को तरसती रह गईं। पता नहीं कितने पिताओं ने अपने बेटों की जलती चिताएं देखी हैं। तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हो रहा है। जय श्री राम।''
22 जनवरी हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है!#JaiShreeRam #RamAayenge #AyodhyaSriRamTemple #MereGharRamAayeHai #ShriRam #22january #mmm #ManojMuntashir pic.twitter.com/xnk9pMUF4c
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) January 22, 2024अयोध्या पहुंचे ये सितारे
राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अब से कुछ ही देर में करेंगे। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए कंगना रनोट, चिरंजीवी, राम चरण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, सोनू निगम, विवेक ओबरॉय, रोहित शेट्टी सहित कई सितारे पहुंच चुके हैं। अंबानी परिवार भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए राम नगरी पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में Ram Charan का जोरदार स्वागत, तोहफे में मिली श्रीराम की तस्वीर, चिरंजीवी ने हनुमान को लेकर कही ये बात