Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadar Jain के मेहंदी फंक्शन में आलिया-करीना पर नाराज हुईं रीमा जैन, फिर उठकर किया ऐसा डांस की सब हुए हैरान

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 05:32 PM (IST)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बुआ के छोटे बेटे आदर जैन (Aadar Jain) की शादी है। ऐसे में प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान कपूर परिवार मिलकर धूम मचाता नजर आ ...और पढ़ें

    आदर जैन के मेहंदी फंक्शन में पहुंचा कपूर परिवार (Photo Credit- Pallav Paliwal)
    आदर जैन के मेहंदी फंक्शन में पहुंचा कपूर परिवार (Photo Credit- Pallav Paliwal)

    HighLights

    1. आदर जैन के मेहंदी फंक्शन में नजर आया कपूर खानदान
    2. कपूर फैमिली ने डांस फ्लोर पर जमकर किया डांस
    3. रीमा जैन की फटकार के बाद डांस के लिए उठा कपूर परिवार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर परिवार के सदस्य हर इवेंट में रौनक लगाने के लिए जाने जाते हैं। अगर बात शादी से जुड़े फंक्शन की हो, तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी बड़े सितारों की चमक देखने को मिलती है। इन दिनों कपूर खानदान में जश्न का माहौल है, क्योंकि रणबीर, करीना और करिश्मा की बुआ के छोटे बेटे आदर जैन (Aadar Jain) की शादी हो रही है। मेहंदी फंक्शन में कपूर फैमिली ने मिलकर जो रौनक लगाई है, उसकी वीडियो वायरल हो गई है।

    ऐसा कहा जाता है कि नाच गाने के बिना शादी के घर में खुशियों की रौनक नहीं लगती है। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े घराने की वेडिंग में डांस होना तो बनता ही है। जब फिल्मी दुनिया के पॉपुलर सितारे एक साथ डांस करते हैं, तो क्या होता है वो देखने को मिला आदर के मेहंदी फंक्शन की डीजे नाइट में। 

    देसी अंदाज में नजर आया कपूर परिवार

    प्री वेडिंंग फंक्शन में कपूर खानदान के सदस्य देसी अंदाज में नजर आए। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी आउटफिट्स से सबसे ज्यादा ध्यान खींचने का काम किया है। भाई के मेहंदी फंक्शन में पहुंचने के लिए रणबीर ने ऑल-व्हाइट रंग का कुर्ता-पायजामा को नेहरू जैकेट के साथ कैरी किया। इस दौरान आलिया भट्ट पीले रंग के मिरर वर्क शरारा में नजर आईं।

    वहीं, करीना कपूर खान थाई-हाई स्लिट मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। इसके अलावा, करिश्मा कपूर को रानी पिंक आउटफिट में देखा गया। कपूर परिवार के सितारों की स्टाइलिश एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया। इसके बाद, जब ये सितारे डांस फ्लोर पर पहुंचे तो जश्न की रौनक और ज्यादा बढ़ गई।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    ये भी पढ़ें- कपूर खानदान की शादी में बारटेंडर बना था बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, शराब पिलाते-पिलाते कर दी थी गड़बड़

    डांस फ्लोर पर कपूर खानदान ने लूटी महफिल

    आदर जैन और आलेखा आडवाणी के मेहंदी सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो सामने आ चुका है। इसमें कपूर परिवार के सदस्य डांस स्टेप से फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस करने के लिए सबसे पहले करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान पहुंची। इसके बाद घर के बेटे रणबीर और बहू आलिया भी शामिल हो गए।

    Ranbir , Alia, Bebo and Karishma dancing at the mehendi ceremony

    byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

    चारों ने मिलकर फेमस पार्टी सॉन्ग इश्क तेरा तड़पावे पर शानदार अंदाज में भंगड़ा किया। कपूर फैमिली का एनर्जी से भरपूर डांस वीडियो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यूजर्स तो सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।

    क्या रीमा जैन नाराज हुईं?

    वीडियो में यह भी देखने को मिल रहा है कि रणबीर की बुआ रीमा जैन थोड़ी नाराज नजर आ रही हैं। वह आलिया-करीना से कुछ कहती हैं और इसके बाद पूरा कपूर परिवार मिलकर डांस फ्लोर पर आ जाता है। पंजाबी गाने पर उनका डांस तारीफ के काबिल लग रहा है।

    ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की फिल्म से डेब्यू करने वाले थे Harshvardhan Rane, रोल जानकर कर दिया था मना