Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Teaser: 'एनिमल' बनकर आए रणबीर कपूर, पति के नए लुक पर आलिया भट्ट का रिएक्शन वायरल

    Updated: Mon, 18 Sep 2023 01:09 PM (IST)

    Animal Teaser रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल चर्चा में बनी हुई है। मूवी से उनका नया लुक सामने आया है। साथ ही टीजर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई ह ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor Look from Animal and File Photo of Alia Bhatt
    Ranbir Kapoor Look from Animal and File Photo of Alia Bhatt

    HighLights

    1. 'एनिमल' से रणबीर कपूर का नया लुक हुआ आउट
    2. आलिया भट्ट ने रणबीर के लुक पर दिया रिएक्शन
    3. 1 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Reaction on Ranbir Kapoor from Animal Poster: इस साल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 'तू झूठी मैं मक्कार' से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट किया। अब वह अपनी दूसरी फिल्म 'एनिमल' से भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में 'एनिमल' से रणबीर कपूर का नया लुक और टीजर डेट अनाउंस की। पति के नए लुक पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रिएक्शन दिया है।

    रणबीर के लुक पर आलिया का रिएक्शन

    'एनिमल', संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी मूवी है। इस फिल्म के जरिये प्रोफेशनल फ्रंट पर पहली बार दोनों ने कोलैब किया है। वहीं, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) फिल्म की लीडिंग लेडी हैं। लीक से हटकर दिखने वाली कहानी में रणबीर का लुक भी कुछ ऐसा है, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। गॉगल्स लगाए और सिगरेट पीते हुए रणबीर कपूर का धांसू लुक सामने आया है। पति के इस रूप पर आलिया भट्ट ने कमेंट किया है।

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर की फोटो शेयर किया है। इस पर उन्होंने कमेंट किया, 'ओह हाय।'

    इस कमेंट के साथ उन्होंने स्माईली और स्टार बनाया है। आलिया के कमेंट से साफ है कि उन्हें रणबीर का न्यू लुक पसंद आया है। इसके साथ ही उन्होंने भी टीजर डेट को अनाउंस किया है, जो कि रणबीर कपूर के बर्थ डे (28 सितंबर) है। टीजर सुबह 10 बजे रिवील किया जाएगा।

    कब रिलीज हो रही 'एनिमल'?

    फिल्म में बॉलीवुड और साउथ स्टार्स का मिक्सचर देखने को मिलेगा। रणबीर और रश्मिका स्टारर यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। पहले 'एनिमल' की रिलीज डेट 11 अगस्त रखी गई थी। लेकिन 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से क्लैश के चलते मेकर्स ने डेट आगे बढ़ा दी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एनिमल फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

    खबरें और भी