Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: इस गणेश चतुर्थी पर गर्ल्स अपनाए रश्मिका मंदाना का ये ट्रेडिशनल लुक, देखें तस्वीरें

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 10:39 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 Special गणेश चतुर्थी का पावन पर्व करीब आ रहा है। हर तरफ इस उत्सव को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में गर्ल्स के लिए ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना का ट्रेडिशनल लुक है कमाल (Photo Credit-instagram)
    रश्मिका मंदाना का ट्रेडिशनल लुक है कमाल (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. रश्मिका मंदाना का ट्रेडिशनल लुक है कमाल
    2. गर्ल्स इस गणेश चतुर्थी पर जरूर करें फॉलो
    3. रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा-2' का सबको इंतजार

    नई दिल्ली जेएनएन: Ganesh Chaturthi 2023 Rashmika Mandanna Traditional Look: हर साल की तरह इस बार बार भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आ रहा है। भगवान गणेश से इस महान उत्सव को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में धूमधाम से तैयारियां चल रही हैं। आने वाले 19 सितंबर को गणेश जी का आगमन हर घर होगा।

    ऐसे में गर्ल्स के बीच गणेश चतुर्थी को लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है, खासतौर पर इस फेस्टिव सीजन पर किस तरह से रेडी हो। ऐसे में हम आपके लिए साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना की कुछ ट्रेडिशनल लुक की शानदार तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें लड़कियां इस गणेश चतुर्थी पर फॉलो कर सकती हैं।

    रश्मिका मंदाना का ट्रेडिशनल लुक है कमाल

    फिल्म 'पुष्पा- द राइज' के जरिए अपनी खास पहचान बनाने वालीं रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए मशहूर हैं। फेस्टिव सीजन में रश्मिका का ट्रेडिशनल लुक हमेशा से चर्चा का विषय बनता आ रहा है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके ट्रेडिशनल लुक्स की चर्चा होनी बनती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेड कलर की साड़ी में एक्ट्रेस कितनी ब्यूटीफुल दिख रही हैं। बालों में गजरा, गले में हार और माथे पर टीका में रश्मिका का लुक काफी शानदार दिख रहा है। एक अन्य तस्वीर में रश्मिका मंदाना पिंक कलर के सलवार सूट और बिंदी में काफी सुदंर दिख रही हैं, फेस्टिव सीजन के आधार पर अदाकारा का लुक हर गर्ल फॉलो करना चाहेगी।

    खबरें और भी

    इसके अलावा कई ऐसी तस्वीरें हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना अपने ट्रेडिशनल लुक से महफिल लूटती नजर आ रही हैं। ऐसे में लड़कियों के लिए इस गणेश चतुर्थी पर एक्ट्रेस का ये लुक काफी असरदार साबित होगा।

    रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा-2' का सबको इंतजार

    इसके विपरीत गौर करें रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा-2' की तरफ तो हाल ही में इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका 'पुष्पा- द रुल' में दिखाई देंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    पहले पार्ट 'पुष्पा-द राइज' में श्रीवल्ली के रोल में रश्मिका ने अपनी अदाकारी से हर किसी की दिल जीता। बता दें कि अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा-2' रिलीज होगी।

    ये भी पढ़ें- Jawan: दीपिका पादुकोण ने शाह रुख खान को Kiss करते हुए शेयर की फोटो, रणवीर सिंह का ये कमेंट हुआ वायरल