यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan: दीपिका पादुकोण ने शाह रुख खान को Kiss करते हुए शेयर की फोटो, रणवीर सिंह का ये कमेंट हुआ वायरल
Deepika Padukone Latest Pics एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा इन दिनों फिल्म जवान को लेकर काफी चल रही है। अपने कैमियो रोल में दीपिका ने महफिल ल ...और पढ़ें

HighLights
- रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के फोटो पर किया ये कमेंट
- दीपिका पादुकोण ने शाह रुख खान संग शेयर की लेटेस्ट फोटो
- जवान में दीपिका ने निभाई अहम भूमिका
नई दिल्ली जेएनएन: Ranveer Singh On Deepika Padukone Latest Pics: शाह रुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल देखने को मिला। इस मूवी में दीपिका की शानदार अदाकारी ने हर किसी का दिल जीत लिया है, जिसके चलते उनके नाम की चर्चा का काफी हो रही है।
शुक्रवार देर रात फिल्म 'जवान' की सक्सेस पार्टी में भी दीपिका ने रंग जमाया है। इसके बाद 'पठान' अदाकारा ने सोशल मीडिया पर शाह रुख को किस करते हुए एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो पर दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह का मजेदार कमेंट जमकर वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के फोटो पर किया ये कमेंट
मुंबई में आयोजित हुई 'जवान' की सक्सेस पार्टी में दीपिका पादुकोण ने फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के साथ शिरकत की। इस दौरान व्हाइट कलर की स्टाइलिश साड़ी में अपने दिलकश अंदाज से दीपिका ने हर किसी का दिल जीता। अपने हुस्न का जलवा एक्ट्रेस ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी दिखाया और इस इवेंट के बाद कुछ तस्वीरों को शेयर किया।

इन लेटेस्ट तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण अपनी कातिलाना अदाओं और खूबसूरती के दम पर महफिल लूट रही हैं। इस पोस्ट की स्लाइड को आगे बढ़ाने पर आप पाएंगे की एक तस्वीर में दीपिका अपने फेवरेट को-स्टार शाह रुख खान को किस करती नजर आ रही हैं।
खबरें और भी

इस बीच दीपिका की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर उनके पति और सुपरस्टार रणवीर सिंह का कमेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रणवीर ने कमेंट में 'जवान' के 'चलेया' गाने की दो लाइन लिखते हुए कहा है- ''इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना, हो।'' इस मजेदार अंदाज में रणवीर सिंह अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाया है।
दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट
'पठान' और 'जवान' की अपार सफलता के बाद दीपिका पादुकोण आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दीपिका की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' और प्रभास की 'कल्की 2898 यानी प्रोजेक्ट के' का नाम शामिल है।