यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Day 9 Box Office Collection: 400 करोड़ के पार हुई 'जवान', 9वें दिन किया जबरदस्त कलेक्शन
Jawan Box Office Collection Day 9 शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और मूवी टिकट काउंटर प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report of Shah Rukh Khan Jawan Movie: एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' (Jawan) का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। मात्र 9 दिन में ही फिल्म 400 करोड़ के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को भी मूवी का कलेक्शन दमदार रहा।
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर ने डबल रोल प्ले किया था। चाहे कहानी हो, एक्शन हो या फिर कॉमेडी, शाह रुख खान के हर एक सीन पर सीटियों की आवाज से थिएटर गूंज उठा। रिलीज के 9 दिन बाद भी फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। जानिए, 9वें दिन का कलेक्शन।
यह भी पढ़ें- Jawan Beat Gadar 2 Box Office: जवान ने गदर 2 के 35 दिनों की मेहनत पर फेरा पानी, तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
9वें दिन जवान ने की इतनी कमाई
'जवान' ने पहले वीकेंड पर कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके बाद कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है। कमाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो भारत में दूसरे शुक्रवार को कमाई सबसे कम रही।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का सिंगल डे कलेक्शन 20 करोड़ रहा। इस हिसाब से अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 409.88 करोड़ पहुंच गया है। हालांकि, ये शुरुआती नंबर हैं। सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकता है।
खबरें और भी
जवान का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाह रुख खान के प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'जवान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक नायाब रिकॉर्ड बनाया है। हर दिन फिल्म का कलेक्शन हैरान करने वाला रहा है। चलिए आपको डे वाइज फिल्म कलेक्शन बताते हैं।
| जवान | घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| 1 दिन | 75 करोड़ |
| 2 दिन | 53.23 करोड़ |
| 3 दिन | 77.83 करोड़ |
| 4 दिन | 80.1 करोड़ |
| 5 दिन | 32.92 करोड़ |
| 6 दिन | 26 करोड़ |
| 7 दिन | 23.2 करोड़ |
| 8 दिन | 21.6 करोड़ |
| 9 दिन | 20 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) |
| लाइफटाइम कलेक्शन | 409.88 करोड़ |
जवान की स्टार कास्ट
शाह रुख खान के अलावा लीड रोल में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति और संजय दत्त जैसे स्टार्स लीड रोल में थे।