यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Beat Gadar 2 Box Office: जवान ने गदर 2 के 35 दिनों की मेहनत पर फेरा पानी, तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Jawan Beat Gadar 2 Box Office शाह रुख खान ने आते ही ये साबित कर दिया कि वह सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी किंग हैं। उनकी फिल्म जवान न ...और पढ़ें

HighLights
- 'जवान' ने आठ दिनों में तोड़ दिया 'गदर 2' का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
- शाह रुख खान की 'जवान' का दुनियाभर में जलवा
- 'जवान' ने आठ दिनों के अंदर तोड़ा 'गदर 2' के 35 दिनों का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Beat Gadar 2 At Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड के साथ-साथ साल 2023 में शाह रुख खान बॉक्स ऑफिस के किंग भी बन चुके हैं। साल 2018 में 'जीरो' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद शाह रुख खान ने चार साल तक स्क्रीन से दूरी बनाए रखी।
लेकिन जब साल 2023 में किंग खान लौटे, तो उन्होंने फिल्मों के क्लाइमेक्स की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। 'पठान' के बाद अब उनकी फिल्म 'जवान' भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भले ही 'जवान' ने 'गदर 2' को अब तक ना पछाड़ा हो, लकिन वर्ल्डवाइड शाह रुख खान ने 'गदर 2' की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
आठ दिनों में 'जवान' ने 'गदर 2' को दे दी मात
शाह रुख खान की 'जवान' की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हो चुकी हो, लेकिन दुनियाभर में फिल्म के लिए दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। शाह रुख-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर 'जवान' को विदेशों में बहुत ही पसंद किया जा रहा है और इसका सबसे बड़ा सबूत है, आठ दिनों के अंदर फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन।
यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' की दहशत, आठ दिनों में इतनी कमाई, 'तारा सिंह' की होगी छुट्टी
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने हाल ही में अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का गुरुवार तक का वर्ल्डवाइड आंकड़ा शेयर किया है। 'जवान' ने रिलीज के आठवें दिन तक दुनियाभर में 696 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है।
'जवान' और 'गदर 2' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े-
| 'जवान' - 8 दिनों का कलेक्शन | गदर 2- 35 दिनों का कलेक्शन |
| वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन- 696.67 करोड़ रुपए | वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन- 675 करोड़ रुपए |
| ओवरसीज कलेक्शन- 227.6 करोड़ रुपए | ओवरसीज कलेक्शन- 65 करोड़ रुपए |
| सिंगल डे - 46 करोड़ ग्लोबल | सिंगल डे- 1 करोड़ |
गदर 2 ने 35 दिनों में कमाए इतने करोड़
'गदर 2' ने 35 दिनों में टोटल 675 करोड़ की कमाई की थी, जबकि शाह रुख खान की 'जवान' ये आंकड़ा महज आठ दिन में वर्ल्डवाइड क्रॉस कर गयी है। इतना ही नहीं, ओवरसीज 'गदर 2' ने 65 करोड़ के आसपास कमाई की है। लेकिन बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान की 'जवान' ने ओवरसीज 227.6 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है।
खबरें और भी
आपको बता दें कि इससे पहले फैंस को काफी उम्मीद थी कि 'गदर 2' शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' के हजार करोड़ का रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
साल 2023 में पहले नम्बर पर 'पठान' और दूसरे नम्बर पर 'जवान', शाह रुख खान की ही दोनों हिंदी फिल्में हैं, जिन्होंने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। 'गदर 2' अब तीसरे नम्बर पर खिसक चुकी है।