Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' की दहशत, आठ दिनों में इतनी कमाई, 'तारा सिंह' की होगी छुट्टी

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 12:55 PM (IST)

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 8 शाह रुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अन्य फिल्मों के अंदर दहशत पैदा कर दी है। शाह रुख खान और नयनता ...और पढ़ें

    Jawan Worldwide Box Office Collection Eight Days/ Photo- DainikJagran Graphics
    Jawan Worldwide Box Office Collection Eight Days/ Photo- DainikJagran Graphics

    HighLights

    1. 'जवान' ने दुनियाभर में की इतनी कमाई
    2. बस 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से इतनी दूर है 'जवान'
    3. 'जवान' 700 करोड़ से बस इतनी दूर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Collection Day 8: शाह रुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के लिए दहशत बन गयी है। जिस तरह नयनतारा और शाह रुख खान स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'जवान' की रफ्तार इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाली।

    इस फिल्म ने आते ही दुनियाभर में 100 का आंकड़ा पार कर दिया था। हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की तरह जवान पर भी वर्किंग डे का असर दिखा।

    लेकिन वर्ल्डवाइड किंग खान के फैंस उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, यही वजह है कि अब किंग खान की फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है।

    700 करोड़ से बस 'जवान' की इतनी है दूरी

    शाह रुख खान की जवान में नयनतारा के साथ केमिस्ट्री ने परदे पर आग लगा दी है। दोनों को पहली बार साथ देखकर फैंस के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। किंग खान का स्टारडम विदेशों में काफी बड़ा है, जिसका एक सबूत उनकी 'जवान' की कमाई है।

    यह भी पढ़ें: Jawan: शाह रुख खान की टीम ने 'जवान' की पायरेटेड कॉपी बेचने वालों पर उठाया सख्त कदम, पुलिस तक पहुंचा मामला

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह रुख खान की जवान जिसने बुधवार तक वर्ल्डवाइड टोटल 650 करोड़ का बिजनेस किया था, उसने गुरुवार को सिंगल डे पर लगभग 10 करोड़ तक की कमाई की है। 'जवान' की आठ दिनों के अंदर ही दुनियाभर में कमाई 660 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। वीकेंड तक 'जवान' दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 

    'जवान' वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन  660 करोड़ रुपए
    जवान सिंगल डे कलेक्शन वर्ल्डवाइड  10 करोड़ रुपए 
    जवान ओवरसीज कलेक्शन  217 करोड़ रुपए 

    'गदर 2' को धूल चटाने के लिए तैयार है 'जवान'

    जवान के आने के बाद 'जेलर' सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे हैं। अब किंग खान की निगाहें सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' पर टिक गयी है, जिसकी 35 दिनों में टोटल दुनियाभर में 675 करोड़ की कमाई हुई है। शाह रुख खान को सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 15 से 16 करोड़ की कमाई करनी है।

    खबरें और भी

    जवान ने आठ दिनों में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि शाह रुख खान वीकेंड पर 'गदर 2' को दुनियाभर की कमाई में पीछे छोड़ देंगे।

    यह भी पढ़ें: Jawan: शाह रुख खान को नहीं दिखना था बिना बाल वाले लुक में, इस वजह से एक्टर को उठाना पड़ा बड़ा कदम