Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: शाह रुख खान की टीम ने 'जवान' की पायरेटेड कॉपी बेचने वालों पर उठाया सख्त कदम, पुलिस तक पहुंचा मामला

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 11:03 AM (GMT+05:30)

    Shah Rukh Khan Film Jawan Piracy Issue शाह रुख खान की फिल्म जवान हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने चंद दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। इस बीच फि ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Film Jawan Piracy Issue, Instagram Image
    Shah Rukh Khan Film Jawan Piracy Issue, Instagram Image

    HighLights

    1. शाह रुख खान की कंपनी ने उठाया ये कदम
    2. पुलिस तक पहुंचा मामला
    3. पाइरेसी से परेशान बॉलीवुड

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Film Jawan Piracy Issue: शाह रुख खान की फिल्म जवान को रिलीज हुए अभी चंद दिन हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी कर रही है। इस बीच जवान के बिजनेस को खराब करने के लिए पायरेटेड कॉपी मार्केट में निकाल दी गई। अब शाह रुख खान की कंपनी ने इस पर सख्त कार्रवाई की है।  

    बॉलीवुड काफी समय से पाइरेसी करने वालों से परेशान है। फिल्म जैसे ही रिलीज होती है, उसकी रिकॉर्डिंग करके पायरेटेड कॉपी मार्केट में उतार दी जाती है। इसके फिल्म का बिजनेस तो खराब होता ही है, साथ ही दर्शकों का भी एक्सपीरियंस खराब होता है। अब यही परेशानी जवान भी झेल रही है।

    यह भी पढ़ें- Jawan OTT Release: जवान के बिके ओटीटी राइट्स, इतने सौ करोड़ में हुई डील, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

    शाह रुख खान की कंपनी ने उठाया ये कदम

    जवान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस बार मामले को जाने नहीं दिया और तुरंत एक्शन लिया। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन कंपनी ने जवान को ऑनलाइन लीक करने वाले लोगों और ग्रुप पर नजर रखने के लिए कई एंटी-पाइरेसी एजेंसियों को हायर किया है।

    पुलिस तक पहुंचा मामला

    मेकर्स ने जवान को लेकर एंटी पाइरेसी याचिका दायर की थी। बावजूद इसके फिल्म कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है। एंटी-पाइरेसी एजेंसियों को काम पर रखने के साथ- साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने पायरेसी में शामिल लोगों के खिलाफ सांताक्रूज वेस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज की है।

    खबरें और भी

    पाइरेसी से परेशान बॉलीवुड

    प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी कि वो पहले ही उन पायरेटेड अकाउंट्स को ट्रैक कर चुके हैं, जो अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर चलाए जा रहे है। जवान का पायरेटेड कंटेंट बेचने के लिए इन अकाउंट्स को चलाने वालों के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन लेने के लिए कदम उठाए जा चुके है। पाइरेसी एक बड़ा मुद्दा है, जो बॉलीवुड लंबे समय से झेल रहा है। ये फिल्म के लिए काम करने वाले सैकड़ों लोगों की मेहनत को खराब कर देता है।

    यह भी पढ़ें-  Jawan Box Office Collection: नहीं थम रहा 'जवान' का तूफान, 8वें दिन शाह रुख खान की फिल्म ने भरी हुंकार