Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Collection: नहीं थम रहा 'जवान' का तूफान, 8वें दिन शाह रुख खान की फिल्म ने भरी हुंकार

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 03:32 PM (IST)

    Jawan Day 8 Box Office Collection सनी देओल की फिल्म गदर 2 के बाद अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है तो वो है शाह रुख खान स्टारर जवान। रिलीज ...और पढ़ें

    8वें दिन 'जवान' का शानदार प्रदर्शन जारी (Photo Credit-Twitter)
    8वें दिन 'जवान' का शानदार प्रदर्शन जारी (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 'जवान' का शानदार प्रदर्शन जारी
    2. 8वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
    3. शाह रुख खान की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Day 8 Box Office Collection: फिल्म 'जवान' की बॉक्स ऑफिस पर आंधी जा रही है। पहले सप्ताह कमाई के मामले में धमाकेदार कारोबार करने वाली शाह रुख खान की इस मूवी ने दूसरे वीक में भी शानदार तरीके से एंट्री ली है। बीते 7 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली डायरेक्टर एटली की इस फिल्म पकड़ दिन पर दिन मजबूत होती जा रही है।

    इस बीच शाह रुख खान की 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 8वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि फिलहाल इस मूवी का तूफान थमने वाला नहीं हैं।

    'जवान' का शानदार प्रदर्शन जारी

    बीते 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली शाह रुख खान और नयनतारा जैसे कई स्टार्स से सजी फिल्म 'जवान' से क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक हर किसी को काफी उम्मीद थीं। आलम ये रहा कि अब तक ये फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    फिल्म की स्टोरीलाइन से विजय सेतुपति से लेकर तमाम स्टारकास्ट की एक्टिंग ने फैंस का दिल बखूबी जीता, जिसके चलते इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता मिली है। इस बीच गौर करें 'जवान' के 8वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो तरण आदर्श के मुताबिक शाह रुख की इस मूवी ने गुरुवार 20.10 करोड़ का कारोबार किया है।

    ये नंबर्स फिल्म की सभी भाषाओं में की गई कमाई के हैं। साफतौर पर कहा जाए तो 'पठान' के बाद शाह रुख खान ने 'जवान' के जरिए तहलका मचा दिया है।

    कुल इतनी हुई 'जवान' की कमाई

    8वें दिन के संभावित कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो फिल्म 'जवान' की कमाई में काफी बढ़ोत्तरी आई है। इसके हिसाब से अब शाह रुख खान की इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 390 करोड़ के पार पहुंच गया है। सिर्फ इतना ही नहीं शाह रुख की जवान पहली ऐसी फिल्म बन गई है,

    खबरें और भी

    जिसने 6 दिन के भीतर बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस मामले में 'जवान' ने सनी देओल की 'गदर 2', 'पठान' और 'बाहुबली 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Promo: दिल-दिमाग को हिलाकर रख देगा बिग बॉस का गेम, इन तीन अवतार के साथ लौटे सलमान खान