Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Promo: दिल-दिमाग को हिलाकर रख देगा बिग बॉस का गेम, इन तीन अवतार के साथ लौटे सलमान खान

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 09:26 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Promo Out बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है। इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते दिखाई देंगे। हमेशा की ...और पढ़ें

    Salman Khan, Bigg Boss 17 Promo Photo Credit Instagram
    Salman Khan, Bigg Boss 17 Promo Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस सीजन 17 का प्रोमो जारी
    2. सलमान खान सीजन 17 में भी आएंगे नजर
    3. इस बार तीन अवतार में दिखाई देगा ये शो

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 17 Promo: आज यानी 14 सितंबर से ठीक एक महीना पहले यानी 14 अगस्त को Bigg Boss OTT 2 का फिनाले हुआ था। अब ठीक एक महीने बाद बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है।

    यह भी पढ़ें- Jiya Shankar Pics: पहले नहीं देखी होंगी बिग बॉस फेम जिया शंकर की ये तस्वीरें, दिलकश हुस्न कर देगा दीवाना

    बिग बॉस सीजन 17 का प्रोमो

    कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो ने नए सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते दिखाई देंगे। हमेशा की तरह इस सीजन के प्रोमो में सलमान खान अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार एक नहीं बल्कि तीन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    तीन अवतार में होगा बिग बॉस 17

    वीडियो में सलमान खान की आवाज पहले सुनाई देती है और वह कहते हैं “अब तक आपने सिर्फ बिग बॉस की आंख देखी है। अब देखेंगे बिग बॉस के तीन अवतार। दिल, दिमाग ही दिमाम और दम। जैसे-जैसे सलमान खान ये तीन अवतार बोलते हैं वैसे-वैसे उनका भी अवतार बदला नजर आता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा- इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर आप सब रह जाएंगे दंग।

    ये हस्तियां हो सकती है शामिल

    हर साल शो में दर्शकों के लिए कुछ नया कंटेट देखने को मिलता है। इस बार भी मेकर्स कुछ ऐसा ही लेकर आ रहे हैं। शो के प्रोमो वीडियो आने से पहले बिग बॉस के नए सीजन में शामिल होने वाले लोगों के नाम सामने आए। अब तक इस शो में ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मनीषा रानी, हर्ष बेनीवाल और नीत महल का नाम सामने आ रहा हैं। हालांकि इन नामों पर अभी तक कोआ पक्की मोहर नहीं लगी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मीका सिंह से स्वयंवर रचाने का टूटा था ख्वाब, बिग बॉस में मिलेगा इस इंफ्लूएंसर को सच्चा प्यार?