Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: ''ये जादू तुम ही कर सकते हो,'' शाह रुख खान ने 'जवान' के म्यूजिक कंपोजर की तारीफ में पढ़े कसीदे

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 10:31 AM (IST)

    Shah Rukh Khan Jawan इन दिनों शाह रुख खान के नाम की चर्चा फिल्म जवान की सफलता को लेकर काफी हो रही है। सोशल मीडिया इस मूवी को लेकर देख जबरदस्त क्रेज दे ...और पढ़ें

    शाह रुख खान ने की जवान म्यूजिक डायरेक्टर की तारीफ (Photo Credit-Instagram)
    शाह रुख खान ने की जवान म्यूजिक डायरेक्टर की तारीफ (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. शाह रुख खान ने की अनिरुद्ध की तारीफ
    2. सोशल मीडिया पर 'जवान' के 'चलेया' सॉन्ग ने मचाई धूम
    3. फिल्म जवान को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan On Jawan Music Composer Anirudh Ravichander: निर्देशक एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' का बोलबाला इन दिनों हर तरफ मचा हुआ है। शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर इस मूवी को लेकर फैंस में एक अलग तरह का खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

    इस बीच 'जवान' के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध चौधरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का 'चलेया' सॉन्ग रिक्रिएट किया है, जिसको लेकर शाह रुख ने उनकी तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं।

    शाह रुख खान ने की अनिरुद्ध की तारीफ

    फिल्म 'जवान' का 'चलेया' सॉन्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। तमाम फैंस इस गाने पर खूब डांस रील्स वीडियो बना रहे हैं। इस बीच 'जवान' म्यूजिक संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में अनिरुद्ध फिल्म के फेमस सॉन्ग चलेया को अपनी जादुई आवाज में रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद शाह रुख खान अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रुक पाएं हैं। अनिरुद्ध के इस वीडियो को किंग खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर रीट्वीट कर लिखा है-

    '' जब तुम इस शानदार गाने को गाओगे तो यकीनन तौर पर मुझे नाचना होगा बेटा और अगर भूलकर भी गलती से मेरा कोई स्पेट सही न बैठे तो प्लीज तुरंत उसे बदलने में मदद करें, ताकि मैं सबके सामने अच्छा दिख सकूं। मुझे मालूम है कि सिर्फ तुम ही ऐसा जादू कर सकते हो, आई लव यू।'' इस तरह से शाह रुख ने 'जवान' म्यूजिक डायरेक्टर पर बेशुमार प्यार लुटाया है।

    यूट्यूब पर 'जवान' के 'चलेया' सॉन्ग ने मचाई धूम

    गौर करें 'जवान' के 'चलेया' सॉन्ग की तरफ तो बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में ये गाना लोगों की जुबान पर बना हुआ है। हर कोई इस रोमांटिक सॉन्ग की प्रशंसा करता नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Anirudh (@anirudhofficial)

    आलम ये है कि यूट्यूब पर 'चलेया' ने अब तक 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं, जबकि 1.5 मिलियन लाइक्स शाह रुख खान और नयनतारा के इस गाने को मिल चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Collection: नहीं थम रहा 'जवान' का तूफान, 8वें दिन शाह रुख खान की फिल्म ने भरी हुंकार