Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Event: कमबैक को लेकर नर्वस थे शाह रुख खान, फिर बेटे आर्यन ने दी थी ये सलाह, अब 'जवान' ने किया खुलासा

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 08:49 PM (IST)

    Jawan Event शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। फिल्म के सक्सेसफुल होने के बाद पूरी स्टार कास्ट एक साथ आई और इसका जश्न मनाया। जवान ...और पढ़ें

    Shah Rukh को आर्यन ने दी थी ये सलाह। Photo-Instagram
    Shah Rukh को आर्यन ने दी थी ये सलाह। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan On Son Aryan Khan At Jawan Event: इंडस्ट्री में एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' का बोलबाला है। कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही 'जवान' का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर किसी की जुबान पर बस 'विक्रम राठौड़' का ही नाम है। आज फिल्म के लिए सक्सेस बैश का आयोजन किया गया, जहां शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने बेटे के द्वारा दी गई सलाह के बारे में बात की है। 

    15 सितंबर को मुंबई में 'जवान' के इवेंट में शाह रुख खान ने बताया कि उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने उन्हें फिल्मों को लेकर क्या सलाह दी थी। आर्यन ने अपने डैड को कहा था कि वह अब आने वाले समय में उन पांच फिल्मों पर काम करें, जिसे देख उनके छोटे बेटे अबराम खान (AbRam Khan) को फक्र महसूस हो।

    यह भी पढ़ें- Aryan Khan ने ठुकराया 120 करोड़ का ऑफर, 'स्टारडम' में इस कारण नहीं करवाएंगे पिता शाह रुख से कैमियो?

    आर्यन ने शाह रुख खान को दी थी ये सलाह

    शाह रुख खान ने बताया कि इतना लंबा ब्रेक लेने के बाद वह कमबैक करने में थोड़ा नर्वस थे। तीन साल के ब्रेक के बाद फिर से एक्टिंग करने में शाह रुख को थोड़ा डर लग रहा था, उस वक्त उनके बेटे आर्यन खान ने उन्हें एक सलाह दी। 

    'जवान' के इवेंट में शाह रुख खान ने कहा, "मेरे बेटे ने मुझसे कहा था, 'जब हम बड़े हो रहे थे, तब हम स्टारडम की हवा को महसूस करते थे, क्योंकि उस वक्त आपकी फिल्में बिग हिट थीं। बेटी (सुहाना खान) को भी ये पता है, लेकिन ये बच्चे (अबराम) जानता है कि आप स्टार हैं, लेकिन वह कभी भी उस हवा को महसूस नहीं कर पाया है।"

    खबरें और भी

    आगे आर्यन ने शाह रुख को कहा था, "इसलिए, अगली पांच फिल्मों पर आप प्लीज बहुत मेहनत करें और इस हवा को महसूस कराएं। वह आपकी रिस्पेक्ट करेगा और आपको प्यार करेगा।'"

    शाह रुख खान की फैमिली

    बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं- आर्यन, सुहाना और अबराम। शाह रुख की तरह उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। सुहाना जहां बतौर एक्ट्रेस 'द आर्चीज' से डेब्यू कर रही हैं। वहीं, आर्यन अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' का निर्देशन करने जा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Jawan: शाह रुख खान ने जबरदस्त अंदाज में मनाया 'जवान' की सफलता का जश्न, दीपिक पादुकोण संग डांस हुआ वायरल