Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: शाह रुख खान ने जबरदस्त अंदाज में मनाया 'जवान' की सफलता का जश्न, दीपिक पादुकोण संग डांस हुआ वायरल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 07:42 PM (IST)

    Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Celebrates Jawan Success विक्रम राठौड़ और ऐश्वर्या राठौड़ की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आई। शाह रुख खान ने ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Celebrates Jawan Success
    Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Celebrates Jawan Success

    HighLights

    1. दीपिका संग किंग खान ने किया डांस
    2. दीपिका संग किंग खान ने किया डांस
    3. फिल्म की स्टार कास्ट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Celebrates Jawan Success: शाह रुख खान की फिल्म जवान छप्परफाड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की फिल्म ने आते ही छुट्टी कर दी है। इस बीच अब एक्टर ने जवान की सफलता को फैंस के साथ सेलिब्रेट करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

    जवान में शाह रुख खान के कई अलग- अलग लुक देखने को मिले थे। वहीं, अब जवान के सक्सेस बैश में एक्टर एक और नया लुक देखने को मिला। शाह रुख खान ने इवेंट के लिए नया हेयर स्टाइल ट्राइ किया और बेहद हैंडसम लगे। एसआरके साथ जवान की ऐश्वर्या राठौड़ यानी दीपिका पादुकोण भी पहुंची, जबकि नयनतारा गायब रही।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' की दहशत, आठ दिनों में इतनी कमाई, 'तारा सिंह' की होगी छुट्टी

    दीपिका संग किंग खान ने किया डांस

    शाह रुख खान ने इवेंट में पहुंचते ही सबसे पहले फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने जानकारी दी कि आज वो जवान की सफलता का जश्न मनाने के लिए अपनी टीम के साथ इकट्ठा हुए हैं।

    दीपिका- शाह रुख ने स्टेज पर लगाई आग 

    इवेंट में शाह रुख खान ने दीपिका पादुकोण के साथ जवान के गाने मैं तो चलया पर भी पर परफॉर्म किया। स्टेज पर दोनों ने साथ में आग लगा दी। शाह रुख खान के कुछ वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए है।

    खबरें और भी

    जवान ने किया करोड़ों का बिजनेस

    जवान के बॉक्स ऑफिस सफलता की बात करें तो फिल्म फिल्म ने रिलीज के आठ दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी कर डाली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जवान लगभग 388 करोड़ के करीब का नेट बिजनेस कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

    यह भी पढ़ें- Jawan के लिए दीपिका पादुकोण ने दी इतनी बड़ी कुर्बानी, शाह रुख खान संग दोस्ती की मिसाल की कायम

    फिल्म की स्टार कास्ट

    जवान की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, एजाज खान, सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोंगरा, प्रियामणि, लहर खान समेत कई एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन गौरी खान और शाह रुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है।