यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt Video: इन यादों के साथ आलिया भट्ट ने समेटा 2023, एक्ट्रेस का ये स्पेशल वीडियो छू लेगा दिल
Alia Bhatt Latest Video आलिया भट्ट बी टाउन की सुपरस्टार एक्ट्रेस में से एक है। साल 2023 आलिया के लिए कई मायनों में खास रहा है। इस दौरान आलिया ने सोशल ...और पढ़ें

HighLights
- सामने आया आलिया भट्ट का एक स्पेशल वीडियो
- आलिया ने 2023 में किया कमाल
- इस साल आलिया को मिली ये उपलब्धियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt Recaps 2023 Video: हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होता है। साल 2023 आलिया के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा है।
इस बीच 'जिगरा' एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट की इस साल की कई शानदार तस्वीरें मौजूद हैं, आइए एक नजर आलिया के इस वीडियो पर डालते हैं।
सामने आया आलिया भट्ट का एक स्पेशल वीडियो
अपनी कमाल की अदाकारी के लिए आलिया भट्ट का नाम काफी जाना जाता है। आलम ये है कि अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर आलिया किसी भी फिल्म को हिट कराने का माद्दा रखती हैं। नए साल के आगमन से पहले आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने इस साल के कुछ यादगार लम्हों की फोटो को शामिल किया है। जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। आलिया का ये वीडियो इतना ज्यादा बेहतरीन है, जिस पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।
इस वीडियो के कैप्शन में आलिया भट्ट ने हार्ट इमोजी के साथ 2023 लिखा है। अदाकारा के इस वीडियो से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है, उनका ये वीडियो 2023 की यादों का एक खास पिटारा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
खबरें और भी
आलिया ने 2023 में किया कमाल
साल 2023 आलिया भट्ट के लिए काफी खास रहा है। बतौर एक्ट्रेस इस साल आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
रणवीर सिंह के साथ आलिया की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता हासिल करते हुए 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। सिर्फ इतना ही नहीं इसी साल आलिया को पहली बार फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।