Alpha के सेट से Alia Bhatt ने शेयर की BTS फोटोज, बॉक्स ऑफिस पर हाई ओक्टेन एक्शन से मचाएंगी धमाल
Alia Bhatt Photos: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ऐल्फा की रिलीज से पहले सेट से बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। ...और पढ़ें

ऐल्फा के सेट से आलिया की बीटीएस फोटोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आगामी स्पाई एक्शन थ्रिलर ऐल्फा (Alpha) का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच वह सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के जरिए ऐल्फा की रिलीज के एक-एक दिन गिन रही हैं।
YRF के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी ऐल्फा में पहली बार आलिया भट्ट हाई ओक्टेन एक्शन करती हुई नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज को अभी वक्त है, लेकिन एक्ट्रेस दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
आलिया की BTS फोटोज वायरल
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐल्फा के सेट से तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह फुल एक्शन मोड में दिख रही हैं। तस्वीरों में आलिया भट्ट ऐल्फा में अपने कैरेक्टर में दिख रही हैं और इंटेंस एक्शन सीन शूट कर रही हैं। उनका लुक दमदार है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, "फिल्म की रिलीज को 7 दिन बाकी हैं।"
शरवरी ने किया कमेंट
इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। आलिया की को-स्टार शरवरी ने भी फायर इमोजी कमेंट कर उन पर प्यार बरसाया है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी ऐल्फा?
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ऐल्फा का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐल्फा में आलिया भट्ट के अलावा लीड रोल में शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर होंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
ऐल्फा के अलावा आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) भी है जिसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लीड रोल निभाने वाली हैं। यह फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी। इसे पहले दिसंबर के महीने में रिलीज किए जाने की खबर आ रही थी।