Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raha Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने शेयर की 'बेबी टाइगर' की अनदेखी तस्वीरे, राहा के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 06:10 PM (IST)

    Raha Kapoor 1st Birthday एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा कपूर आज 6 नवंबर को 1 साल की हो चुकी हैं। नन्ही परी के एक साल पूरे होने प ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी राहा का पहला जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी राहा का पहला जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raha Kapoor Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा आज 6 नवंबर को अपना पहला बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की नन्ही परी को आज दादी नीतू कपूर से लेकर नानी सोनी राजदान तक कई लोग बर्थडे विश कर रहे हैं। अब मां आलिया भट्ट ने भी अपनी लाडली को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और एक खास नोट भी लिखा है।

    आलिया भट्ट ने लुटाया बेटी राहा पर प्यार

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बेटी राहा कपूर की कई फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में राहा केक से खेलते हुए दिख रही हैं। दूसरी फोटो में वह अपने माता-पिता के साथ फूल लिए बैठी हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'हमारी खुशी, हमारा जीवन.. हमारी रोशनी।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'जब तक मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं'

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    ऐसा लगता है, जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रहे थे। कहने को कुछ नहीं है, केवल इतना है कि हम आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हैं। आप हर दिन को एक पूर्ण मलाईदार स्वादिष्ट केक के टुकड़े जैसा महसूस कराते हैं। जन्मदिन मुबारक हो बेबी टाइगर.. हम तुम्हें प्यार से भी बहुत ज्यादा प्यार करते हैं'।

    राहा का चेहरा दिखाने पर क्या बोलीं आलिया

    हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में जब आलिया भट्ट से जूनियर आलिया भट्ट की झलक कब देखने को मिलेगी यह पूछा गया। तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में नहीं दिखना चाहतीं, जो अपनी बेटी का चेहरा छुपाता है। उन्होंने कहा, बल्कि उन्हें उस पर गर्व है। इसके साथ ही आलिया ने यह भी कहा था कि अगर इंटरव्यू के दौरान कैमरा नहीं चल रहा होता, तो वह बड़े पर्दे पर राहा की एक बड़ी तस्वीर दिखातीं, क्योंकि उन्हें उस पर बेहद गर्व है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ranbir- Alia Daughter Raha Birthday: राहा के पहले बर्थडे को दादी-नानी ने बनाया खास, फोटो के साथ लिखा ये मैसेज