Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oops मोमेंट का शिकार हुईं आलिया भट्ट, ब्लैक आउटफिट बनी मुसीबत, यूजर्स बोले- 'वाहियात ड्रेस'

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 04:33 PM (GMT+05:30)

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आगामी फिल्म जिगरा (Jigra) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसके बाद से एक्ट ...और पढ़ें

    जिगरा एक्ट्रेस आलिया भट्ट हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार
    जिगरा एक्ट्रेस आलिया भट्ट हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

    HighLights

    1. 11 अक्टूबर को रिलीज होगी जिगरा
    2. आलिया भट्ट संग लीड रोल में नजर आएंगे वेदांग रैना
    3. पहली बार स्क्रीन पर एक्शन करती आएंगी नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म जिगरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर पहले ही ऑडियंस के बीच में काफी ज्यादा बज बना हुआ है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट बहुत ही दमदार कैरेक्टर प्ले करने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आएंगी।

    जिगरा में दमदार रोल में दिखेंगी आलिया

    फिल्म में आलिया के अपोजिट आर्चीज एक्टर वेदांग रैना नजर आएंगे जोकि मूवी में एक्ट्रेस के भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस की कई सेलेब्स ने भी तारीफ की है।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने नहीं क्लिक कराई फोटो, पैपराजी ने किया ऐसा काम, गुस्से से तिलमिलाई एक्ट्रेस ने बीचोंबीच लगाई लताड़

    हॉल्टर ड्रेस ने बढ़ाई आलिया की मुश्किल

    हाल ही में एक्ट्रेस को ब्लैक कलर की लेदर ड्रेस में स्पॉट किया गया।उन्होंने रुककर कैमरे के लिए पोज भी किया। इस दौरान आलिया ने हॉल्टर नेक की एक ड्रेस पहनी हुई थी जिसपर उन्होंने एक स्लीक बन बनाया हुआ था। मिनमल मेकअप के साथ आलिया इस ड्रेस मे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि गाड़ी से उतरते समय वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फैंस ने किया कमेंट

    फैंस को आलिया का ये रूप बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वो इस पर कमेंट करने लगे। यहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की वहीं कुछ ने आलिया की ड्रेस को भद्दी बताया।

    खबरें और भी

    जिगरा की कहानी एक ऐसी बहन की है, जो अपने भाई पर मुसीबत पड़ने पर हथियार उठा लेती है। जेल में बंद भाई को छुड़ाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। आलिया भट्ट की जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया हैं। आलिया इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

    यह भी पढ़ें: Jigra Trailer: 'अब तो बच्चन बनना है', भाई के लिए Alia Bhatt ने दिखाया 'जिगरा', जबरदस्त एक्शन मोड में आईं नजर