Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor की लिपस्टिक को लेकर अलोचना के बाद आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग पर की बात, कहा- 'ये आपको आगे बढ़ाता है'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 11:53 AM (IST)

    Alia Bhatt- Ranbir Kapoor रणबीर कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। आलिया भट्ट ने अपने एक मेकअप हैक वीडियो में बताया कि वो लिपस्टिक लगाने क ...और पढ़ें

    Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Image From Instagram
    Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Image From Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के एक वीडियो ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ा दिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने लिपस्टिक हैक का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि रणबीर हमेशा उन्हें लिपस्टिक पोछने के लिए कहते हैं। इसके बाद एक्टर को नेटिजन्स ने टॉक्सिक और कंट्रोलिंग कहा। वहीं, अब आलिया का एक और पोस्ट वायरल हो रहा है।

    रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बाद आलिया भट्ट ने अब टॉक्सिटी और ट्रोलिंग से डील करने के तरीके पर बात की। दरअसल, आलिया ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन किया। इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि वो टॉक्सिटी और क्रिटिसिज्म से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ?

    क्या बोलीं आलिया भट्ट ?

    आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "अच्छी आलोचना आगे बढ़ने का सबसे बढ़िया तरीका है, लेकिन जो शब्द आपको ठेस पहुंचाने के लिए हैं वे आपको केवल तभी तकलीफ पहुंचा सकते हैं जब आप उन्हें ऐसा करने देंगे। जो आपसे दूर है वो आपसे कुछ भी नहीं ले सकता। अपनी जिंदगी को इतने प्यार और कृतज्ञता से भर दें कि नफरत आप तक पहुंच ही ना पाए।"

    किस वीडियो को लेकर ट्रोल हुए रणबीर कपूर ?

    बता दें कि वोग इंडिया ने हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस लिपस्टिक लगाने के तरीके के बारे में बात की थी। आलिया ने बताया कि वो ज्यादातर न्यूज शेड की लिपस्टिक लगाती हैं। इसके बाद उन्होंने एक लिपस्टिक लगाई और उसे पोंछ दिया। आलिया ने बताया कि वो लिपस्टिक लगाने के बाद उसे पोछ देती हैं, क्योंकि ये रणबीर कपूर को नहीं पसंद और वो उनसे लिपस्टिक पोछने के लिए कहते हैं, जब वो उनके ब्वॉयफ्रेंड थे, क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस के नेचुरल लिप्स ज्यादा पसंद है। 

    खबरें और भी