यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt And Raha Video: 11 महीने की बेटी संग आउटिंग पर निकली आलिया भट्ट, इस अंदाज में दिखी राहा
Alia Bhatt And Raha Video रविवार को आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी लाडो के साथ गाड़ी में बैठती नजर आ र ...और पढ़ें

HighLights
- आलिया भट्ट और राहा कपूर का वीडियो
- राहा कपूर का दिखा क्यूट अंदाज
- दो चोटी में नजर आईं आलिया की बेटी राहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Alia Bhatt And Raha Video: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते साल अप्रैल में शादी की और नवंबर में ये कपल बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बना। अगले महीने कपल की बेटी पूरे एक साल की होने जा रही हैं लेकिन, अभी तक आलिया और रणबीर ने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है।
अब रविवार को आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी लाडो के साथ गाड़ी में बैठती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Instagram: आलिया भट्ट की बढ़ी फैन फॉलोइंग, इंस्टाग्राम पर हुए इतने करोड़ फॉलोअर्स
बेटी राहा संग नजर आई आलिया
जी हां, आलिया ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपनी बेटी के साथ काफी वक्त गुजारती है। ऐसे में संडे को दोनों मां-बेटी आउटिंग पर निकली। एक्ट्रेस के वीडियो को सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते है आलिया राहा को गोद में लिए दिखाई दे रही है और किसी से बात कर रही है और फिर जाकर गाड़ी में बैठ जाती है। हालांकि, इस वीडियो में राहा कपूर का चेहरा छुपाया गया है।
मीडिया को दिखाया था बेटी का चेहरा
बता दें, इस कपल ने पेरेंट्स बनने के करीब चार महीने बाद मुंबई में मीडियाकर्मियों से खास मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर मीडिया को भी दिखाई थी। साथ ही, उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें क्लिक न करें। ऐसे में अब मीडिया राहा का चेहरा नहीं दिखा रही है। फैंस से पहले मीडिया ने राहा की तस्वीर देख ली हैं और फैंस को कुछ वक्त तक इंतजार करना पड़ेगा।
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म
आलिया भट्ट जल्द फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया चुका है। आलिया ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 'जिगरा' में आलिया भट्ट ना सिर्फ एक्टिंग करने वाली हैं बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करती नजर आएगी। आलिया इस मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगी। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगी।