Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने 'सासू मां' को बताया 'क्वीन', नीतू कपूर को पार्टी में खली बहू-पोती की कमी

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 11:35 AM (IST)

    Neetu Kapoor Birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 65 साल की हो गईं। इंटली में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। हालांकि इस दौरान उनकी बह ...और पढ़ें

    Alia Bhatt wished Neetu Kapoor on her birthday with a cute post. Photo- Instagram
    Alia Bhatt wished Neetu Kapoor on her birthday with a cute post. Photo- Instagram

    HighLights

    1. नीतू कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने किया पोस्ट
    2. आलिया भट्ट ने सासू मां को बताया क्वीन
    3. सासू मां के बर्थडे सेलिब्रेशन से गायब रहीं आलिया-राहा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 8 जुलाई 2023 को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को चाहने वाले जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। उनकी बहूरानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपनी सासू मां को खास अंदाज में बर्थडे विश कया है।

    आलिया भट्ट ने यूं किया सासू मां को बर्थडे विश

    आलिया भट्ट और नीतू कपूर की बॉन्डिंग से कौन वाकिफ नहीं है। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं गंवाती हैं। नीतू के 65वें जन्मदिन पर आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में नीतू ब्लैक टॉप में गॉर्जियस लग रही हैं।

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने अपनी सासू मां को क्वीन कहते हुए कैप्शन में लिखा,

    "हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप हर चीज को खूबसूरत बना देती हैं। आपसे बहुत प्यार करती हूं।"

    रिद्धिमा ने मां को किया बर्थडे विश

    वहीं, नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी मां को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया पर एक फैमिली पिक्चर शेयर की है। तस्वीर में नीतू चेयर पर बैठी हैं, जबकि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रिद्धिमा कपूर अपने पति भरत साहनी और बेटी अनायरा के साथ पोज दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

    फोटो में रणबीर ने अपनी बहन को साइड किया हुआ था। भाई-बहन की बॉन्डिंग लाजवाब लग रही है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा मिसिंग हैं। रिद्धिमा को भी दोनों की कमी खली। रणबीर की बहन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

    "हैप्पी बर्थडे मां। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। फैमिली की बैक बोन। (आलिया भट्ट और मेरी बेबी राहा को बहुत मिस कर रही हूं)।"

    नीतू कपूर ने बहू और पोती को किया मिस

    नीतू कपूर ने रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई फोटो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। फोटो के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत यादगार दिन। आलिया और राहा को मिस किया।'

    अपनी सासू मां के इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने जमकर प्यार लुटाया। बता दें कि इन दिनों नीतू कपूर इटली में फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपना बर्थडे भी वहीं मनाया। हालांकि, वहां रणबीर कपूर तो मौजूद रहे, लेकिन आलिया और राहा वहां नहीं जा पाईं। 

    खबरें और भी