विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माधुरी के गाने की वजह से हुई Anuradha Paudwal और अलका की दुश्मनी, सालों तक नहीं की बात; आज भी अनसुलझा है विवाद!

Published: Mon, 13 Jul 2026 04:43 PM (IST)

अनुराधा पौडवाल और अलका याग्निक के अनबन के किस्से 90 के दशक में एक गाने से शुरु हुए और जिस पर हाल ही में अनुराधा ने खुलकर बात की।

एक गाने की वजह से हुई अलका-अनुराधा में अनबन

एक गाने की वजह से हुई अलका-अनुराधा में अनबन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अक्सर दो सिंगर्स या एक्ट्रेस या फिर एक्टर्स के बीच अनबन के किस्से आज या कल से नहीं बल्कि सालों से सुनाई देते आ रहे हैं। 80-90 के दशक में में भी दो सिंगर्स ऐसी थीं, जिनमें अनबन के किस्सों ने खूब सुर्खियां बटोरीं और ये दोनों सिंगर्स कोई और नहीं बल्कि अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल हैं। अब खुलकर अनुराधा पौडवाल ने अपने उस किस्से की कहानी को बताया है...

अनुराधा-अलका में हुई थी अनबन

दरअसल अलका याग्निक (Alka Yagnik) और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) दोनों ही अपने वक्त की दिग्गज सिंगर रही हैं। दोनों ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। हालांकि दोनों की लड़ाई असल में एक फिल्म के एक गाने से शुरु हुई थी।

Alka Anuradha

कहा जाता है कि आमिर खान और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म 'दिल' (Dil Movie) वही फिल्म है जिसके चलते अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल के बीच राइवलरी शुरु हो गई थी। हालांकि ये लड़ाई शुरु ऐसे ही नहीं हुई थी। फिल्म के गानों ने विवाद इतना खड़ा किया कि मामले में कई लोग बीच में आ गए थे, पर दिल फिल्म के चलते दोनों सिंगर्स क्यों झगड़ी थीं, तो इसके पीछे की वजह है कि अलका के गानों का हटा दिया जाना।

Anush

अलका के गानों को अनुराधा ने किया डब

दरअसल साल 1990 में आई दिल (Dil Songs) के गाने पहले अलका याग्निक ने गाए थे। अब क्योंकि फिल्म के प्रोड्यूसर गुलशन कुमार थे तो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट के बाद अनुराधा पौडवाल ने उन्हीं गानों को अपनी आवाज में दोबारा डब किया। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अनुराधा पौडवाल ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

दरअसल अनुराधा पौडवाल उस दौर में सिर्फ टी सीरीज की फिल्मों के ही गाने गाती थीं, क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट था। ऐसे में गुलशन कुमार के कहने पर अनुराधा पौडवाल ने फिल्म के दो गानों को दोबारा से डब किया। बड़ी बात यह रही कि जो गाने पहले अलका फिल्म के लिए गा चुकी थीं, उन्हें दोबारा अनुराधा ने गाया और ये गाना बाद में अनुराधा की आवाज में हिट हो गए। खुद गुलशन कुमार ने अनुराधा के गाए गानों को प्रमोट किया।

आज भी अनसुलझा है विवाद?

फिल्म के गाना मुझे नींद ना आए (Mujhe Neend Na Aaye) काफी हिट हुआ। यह बात अलका को काफी बुरी लगी कि उनके गाए गानों को दोबारा से अनुराधा ने गाया है। यहां तक कि अलका की नाराजगी कुमार सानू और उदित नारायण (Udit Narayan) से भी इसी मुद्दे को लेकर हुई थी।

1997 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू अलका याग्निक ने बताया कि पहली बार जब उन्होंने ऐसा होते देखा तो कुछ नहीं कहा, लेकिन दूसरी बार फिल्म 'इतिहास' में भी उनके साथ यही घटना हुई, जिसके बाद उन्होंने खुलकर इस मुद्दे पर बोला कि उनके द्वारा गाए गानों को अनुराधा ने बिना उनकी जानकारी के डब किया और रिकॉर्ड किया।

Alka y

कहा जाता है कि इस घटना के बाद अनुराधा पौडवाल और अलका याग्निक की ज्यादा बात नहीं हुई। आज भी दोनों सिंगर्स के बीच यह किस्सा अनसुलझा ही है।

हालांकि हाल ही में इस पॉडकास्ट में अनुराधा ने इस पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है कि ऐसा उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के चलते किया है, यहांतक कि उन्होंने बताया कि उन्हें अलका के कुछ गाने बहुत अच्छे लगते हैं, जो उन्होंने गाए थे।

यह भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया का वो 'चटपटा गाना', Alka Yagnik और उदित नारायण ने दी आवाज; कल्ट गाने पर जमकर बन रहीं Reels

यह भी पढ़ें- Alka Yagnik और Kumar Sanu का 30 साल पुराना गाना जमकर कर रहा ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर बनीं 24 लाख से ज्यादा Reels