विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alka Yagnik और Kumar Sanu का 30 साल पुराना गाना जमकर कर रहा ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर बनीं 24 लाख से ज्यादा Reels

Published: Thu, 25 Jun 2026 07:43 PM (IST)

Alka Yagnik Songs: हिंदी सिनेमा में अलका याग्निक ने कई यादगार गाने गाए हैं और अब उन्हीं में से एक गाना इंस्टाग्राम पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से वायरल हुआ अलका याग्निक का गाना   (फोटो- सोनी टीवी)

इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से वायरल हुआ अलका याग्निक का गाना (फोटो- सोनी टीवी)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसे कई दिग्गज सिंगर्स हुए हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीता है। शमशाद बेगम से लेकर लता मंगेशकर और अलका याज्ञनिक से लेकर श्रेया घोषाल तक, ऐसे ना जाने कितने सिंगर्स आए जिन्होंने उन यादगार नगमों का तोहफा दिया, जो अनमोल है।

आज हम आपको अलका याग्निक और कुमार सानू के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंटरनेट पर भौकाल मचा रहा है।

कौन सा है वह गाना?

दरअसल इंटरनेट पर जो गाना इस वक्त जमकर ट्रेंड कर रहा है, उस गाने का नाम है 'तू धरती पे चाहे जहां भी रहेगा'...(Tu Dharti Pe Chaahe Jahan Bhi Rahegi)। साल 1996 में आई फिल्म 'जीत' (Jeet Movie) के इस गाने ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है।

Jeet Song

(फोटो- टिप्स यूट्यूब)

सोशल मीडिया पर भले ही जेनजी किड्स की चर्चा होती हो, लेकिन 90 के दशक के गानों की दीवानगी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है।

यही वजह है कि फिल्म जीत का यह गाना इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और बड़ी बात यह है कि इस गाने पर अबतक करीब 24 लाख से ज्यादा रील्स (Reels) बन चुकी हैं और गाना इंस्टाग्राम पर ट्रेंड भी कर रहा है।

Sunny Karishma

अलका-कुमार सानू की आवाज का जादू

इस गाने को सनी देओल (Sunny Deol) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) पर फिल्माया गया और गाने को आवाज दी अलका याग्निक और कुमार सानू ने। गाने में अलका याग्निक की आवाज ऐसे बैठी मानो जैसे वह उन्हीं के लिए ही बनी हो।

Alka kumar we

अलका याग्निक (Alka Yagnik) उस दौर में उन सिंगर्स में से थीं, जिनकी आवाज बेहद सुरीली थी और हर दूसरी फिल्म में उन्हीं का गाना (Alka Yagnik Songs) सुनाई देता था। ये उनके करियर का पीक दौर था, जब वह बैक टू बैक हिट गानों में काम कर रही थीं।

उदित नारायण (Udit Narayan) और कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा जमी और यही वजह है कि इस गाने में उन्होंने कुमार सानू के साथ जुगलबंदी की और नतीजा यह रहा कि सनी-करिश्मा पर फिल्माया गया यह गाना ब्लॉकबस्टर हो गया और आज भी गाना सुपरहिट है।

पद्म भूषण से सम्मानित हुईं अलका याग्निक

आपको बता दें कि अलका याग्निक को हाल ही में पद्म भूषण (Alka Yagnik Padma Bhusan) से सम्मानित किया गया है। पिछले तीन सालों से लाइमलाइट से दूर अलका इस वक्त अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं। सिंगर को सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss) है जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता पूरी तरह से चली गई है।

Alkaw

हालांकि उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे वह रिकवर भी कर रही हैं। लगभग 22 हजार से ज्यादा गाने गा चुकीं अलका को उनके फैंस मिस कर रहे हैं, पर पूरा यकीन है कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर वापसी करेंगीं।

वहीं फिल्म 'जीत' की बात करें तो फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol Movies) के रफ-टफ अंदाज ने सिनेमाघरो में खूब तालियां बटोरीं, तो वहीं फिल्म में सलमान के अपीयरेंस की भी तारीफ हुई। फिल्म के गाने (Jeet Songs) ब्लॉकबस्टर रहे और इसी फिल्म का यह गाना आज इंस्टाग्राम पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

 यह भी पढ़ें- 'मैं बस थक गई...' व्हीलचेयर वाले वायरल वीडियो पर Alka Yagnik ने किया रिएक्ट, बताया अब कैसी है हेल्थ?