Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun Birthday: हर साल बर्थडे पर समाज के हित में ये नेक काम करते हैं पुष्पाराज, फैंस को जानकर होगा गर्व

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 01:29 PM (IST)

    तीन साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले और पुष्पा 2 (Pushpa 2) से पूरी दुनिया में छा चुके अभिनेता अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल 2025 को अपना 43व ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन/ फोटो- Instagram
    अल्लू अर्जुन ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अल्लू अर्जुन ने परिवार संग मनाया जन्मदिन
    2. हर साल बर्थडे पर नेक काम करते हैं अल्लू अर्जुन
    3. क्या आपको पता थी अल्लू अर्जुन के बारे में ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा में तो पहले से ही मशहूर हैं, लेकिन साल 2021 में पुष्पा की सफलता ने उन्हें हिंदी ऑडियंस का भी फेवरेट बना दिया था। यही वजह थी कि जब उनकी बीते साल एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हुई, तो वह दुनियाभर में दंगल के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। 3 साल की कम उम्र में विजेता से शुरुआत करने वाले अल्लू अर्जुन को साउथ सिनेमा में काम करते हुए 22 साल से अधिक समय हो चुका है।

    अपने पूरे फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन बीते साल पुष्पा 2 से बड़ी उनकी कोई फिल्म अभी तक नहीं है। अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वालों ने जहां सोशल मीडिया पर अभिनेता को बधाई दी, तो वहीं बीते साल की तरह ही इस बार भी अल्लू ने भी फैंस को सरप्राइज दिया।

    allu arjun birthday

    Photo Credit: Instagram 

    उन्होंने एटली के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। अल्लू अर्जुन मूवी को किसी साल करेंगे, किसी साल शायद नहीं करेंगे, लेकिन एक काम है जो अभिनेता निश्चित तौर पर हर साल अपने जन्मदिन पर करते ही करते हैं। ऐसा अल्लू अर्जुन जन्मदिन पर क्या करते हैं, जिसे सुनकर उनके चाहने वालों को पुष्पा 2 एक्टर पर गर्व होगा, चलिए बताते हैं: 

    बर्थडे पर ये काम करना हरगिज नहीं भूलते अल्लू अर्जुन 

    पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का 'पुष्पाराज' का किरदार भले ही बाहर से नारियल हो, लेकिन अंदर से बिल्कुल कोमल था, जो अपने लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता था। कुछ ऐसे ही अल्लू अर्जुन असल जिंदगी में भी हैं। इंडिया टीवी की एक खबर के मुताबिक, 43 साल के अल्लू अर्जुन हर साल अपने जन्मदिन पर टीम के साथ मिलकर हर साल ब्लड डोनेट कैम्पियन का आयोजन करते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Salman Khan का पत्ता कटते ही Allu Arjun को मिली सुपरहिट डायरेक्टर संग बड़ी फिल्म, डबल रोल में दिखाएंगे अपना दम

    allu arjun birthday

    Photo Credit: Instagram

    सिर्फ इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि अभिनेता अपने बर्थडे के खास मौके पर 8 अप्रैल को खुद भी रक्त दान करते हैं। इतना ही नहीं, उनके साउथ के करीबी दोस्तों को भी वह इस मौके पर समाज के हित के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। 

    ऐसे हुई अल्लू अर्जुन के जन्मदिन की शुरुआत 

    8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के दिन की शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह पत्नी स्नेहा रेड्डी और अपने दोनों बच्चों के साथ केक कटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी पोस्ट पर प्यार लुटाते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: सलमान-SRK की फिल्मों का जितना होता है बजट, उतना तो Allu Arjun ले गए फीस, जानकर रह जाएंगे दंग?