विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थिएटर्स में दोबारा लौट रही Allu Arjun की सुपरहिट फिल्म 'आर्या 2', OTT पर कब और कहां देखें फिल्म?

Published: Sun, 30 Mar 2025 05:20 PM (GMT+05:30)

Allu Arjun को स्टार बनाने वाली सुपरहिट फिल्म आर्या 2 (Arya 2 Re-Release) फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ...और पढ़ें

री-रिलीज को तैयार अल्लू अर्जुन की आर्या 2। फोटो क्रेडिट- एक्स
री-रिलीज को तैयार अल्लू अर्जुन की आर्या 2। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. दोबारा रिलीज हो रही है आर्या 2
  2. 15 बाद थिएटर्स में लौटेगी फिल्म
  3. अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को है बर्थडे

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पुष्पा 2 द रूल की जोरदार सफलता के बाद आज वह भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार बन चुके हैं। यही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह हाइएस्ट पेड एक्टर भी हैं। मगर इसका श्रेय सिर्फ पुष्पा को जाना सही रहेगा?

भले ही अल्लू अर्जुन को मास हीरो बनाने में पुष्पा का हाथ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ सिनेमा में उन्हें स्टारडम की ओर ले जाने में किसका हाथ है? अर्जुन को पहचान दिलाने में जिस फिल्म का बड़ा हाथ था, वो है आर्या (Arya), अल्लू अर्जुन की पहली सुपरहिट फिल्म जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही आर्या 2?

2004 में रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त था कि पांच साल बाद भारी डिमांड के बाद इसका सीक्वल आर्या 2 (Arya 2) भी आया जो ब्लॉकबस्टर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म ने पहले हफ्ते ही 25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था जबकि टोटल कलेक्शन 38.4 करोड़ (IMDb के मुताबिक) था। अगर उस वक्त तेलंगाना आंदोलन न हुआ होता तो शायद आर्या 2 और भी कलेक्शन कर सकती थी। उस वक्त तेलंगाना आंदोलन के चलते आर्या 2 के कलेक्शन पर बहुत प्रभाव पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के इस गाने को शूट करने में लगे थे 29 दिन, हर 5 से 10 दिन में घायल हो जाते थे 'पुष्पाराज' Allu Arjun

Arya 2

दोबारा थिएटर्स में रिलीज हो रही फिल्म

खैर, जो 15 साल पहले नहीं हुआ वो अब होने जा रहा है। जी हां, 2009 में रिलीज हुई आर्या 2 फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक तीन दिन पहले यानी 5 अप्रैल को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुष्पा 2 के बाद अभिनेता ने जो फैन-फॉलोइंग हासिल की है, उससे लगता है कि यह फिल्म डेढ़ दशक के बाद अच्छी कमाई कर सकती है।

ओटीटी पर कहां देखें आर्या 2?

आप इसे थिएटर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर आर्या 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स सन नेक्स्ट और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं। 

आर्या 2 की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो आर्या 2 में अल्लू अर्जुन ने जुड़वा भाई का किरदार निभाया है। अजय को एक अमीर परिवार अडोप्ट कर लेता है, फिर आर्या उसे बहकाता कि वह उसे अपनी कंपनी में नौकरी दे दे। तभी दोनों को एक ही लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म में सिकंदर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के बाद इन दो मूवी से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करेंगे Allu Arjun, 'पुष्पा 3' से पहले होंगी रिलीज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।