विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 नहीं, इस फिल्म ने Allu Arjun को दिलाई थी असली पहचान, कम बजट की मूवी ने छापे थे 8 गुना नोट

Published: Fri, 13 Dec 2024 06:00 AM (IST)

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कमाई के मोर्चे पर ...और पढ़ें

अल्लू अर्जुन को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म (Photo Credit- Instagram)
अल्लू अर्जुन को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म (Photo Credit- Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर मूवी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। दुनियाभर में फिल्म ने कमाई के मामले में धमाल मचा रखा है। सुकुमार पुष्पा से पहले भी अल्लू अर्जुन के साथ काम कर चुके हैं।

पुष्पा 1 और पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन इस फिल्म के आने से पहले भी अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। आज बात मशहूर डायरेक्टर सुकुमार के साथ उनकी उस फिल्म की कर रहे हैं, जो कम बजट की फिल्म होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इतना ही नहीं, मूवी में साउथ सुपरस्टार के एक्शन के अवतार की भी सराहना हुई। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन के स्टार से सुपरस्टार बनने के सफर को आसान बनाने में थोड़ा योगदान दिया है।

साल 2004 में रिलीज हुई आर्या फिल्म

फिल्म की सफलता का फायदा एक्टर के साथ-साथ निर्देशक को भी मिलता है। साल 2004 की बात है, जब अल्लू अर्जुन और सुकुमार को पहली बार एक साथ काम करते देखा गया। फिल्म का नाम आर्या था, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने में सफल रही थी। साउथ एक्टर की इस मूवी में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 की मुकेश खन्ना ने उड़ाई धज्जियां, फिर भी Allu Arjun को ही क्यों 'शक्तिमान' के लिए बताया परफेक्ट?

Photo Credit- Instagram

आईएमडीबी ने आर्या फिल्म को 7.8 रेटिंग दी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने करीब 30 करोड़ की कमाई की। अगर आप पुष्पा या पुष्पा 2 से फिल्म की तुलना करेंगे तो शायद आपको आंकड़ा कम लग सकता है। लेकिन इस फिल्म का बजट महज 4 करोड़ था और इतने कम बजट में तैयार हुई फिल्म के लिए इतना बिजनेस करना अच्छा माना जाता है।

5 साल बाद आया था आर्या का दूसरा पार्ट

अल्लू अर्जुन की सफल फिल्म के पार्ट पहले से बनते आए हैं। सुकुमार की निर्देशित आर्या को कमाई के मोर्चे पर सफलता मिली। इसके ठीक 5 साल बाद यानी साल 2009 में फिल्म का दूसरा पार्ट आया। रेटिंग की बात करें तो साउथ के मशहूर डायरेक्टर की फिल्म को आईएमडीबी ने 7.5 रेटिंग दी। आर्या 2 में शानदार अभिनय करने के लिए भी अल्लू अर्जुन की खूब तारीफ हुई। इसमें काजल अग्रवाल का काम भी दर्शकों को पसंद आया। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 38.4 करोड़ का कलेक्शन किया। यही कारण है कि आर्या फिल्म को अभिनेता की सफल फिल्मों की सूची में शामिल किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection: 'पुष्पा का उसूल, करने का वसूल', विदेशों में बेतहाशा नोट छाप रही अल्लू अर्जुन की फिल्म